विज्ञापन

ऐसे कौन गिरता है भाई...इंग्लैंड की जीत के जश्न में चोटिल हुए जॉर्डन हेंडरसन, स्ट्रेचर पर ले जाए गए बाहर

इंग्लैंड ने सोमवार को मैक्सिको को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, हालांकि, उसकी जीत के जश्न में भंग पड़ गया, जब जॉर्डन हेंडरसन एडवरटाइजिंग होर्डिंग्स से कूदते समय गिर गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया.

ऐसे कौन गिरता है भाई...इंग्लैंड की जीत के जश्न में चोटिल हुए जॉर्डन हेंडरसन, स्ट्रेचर पर ले जाए गए बाहर
England midfielder Jordan Henderson wrist injury

इंग्लैंड की एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम से कुछ कड़वी यादें जुड़ी थी जबकि मैक्सिको विश्व कप में हमेशा यहां से सुखद अनुभूति के साथ ही लौटा था लेकिन रविवार को इसका उल्टा हो गया. इंग्लैंड ने मैक्सिको को राउंड ऑफ 16 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित करके विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.  जूड बेलिंगहैम ने 98 सेकंड के अंतराल में दो गोल किए और हैरी केन ने पेनल्टी को तब गोल में बदला जब इंग्लैंड 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था. इससे इंग्लैंड ने इस स्टेडियम में मैक्सिको को विश्व कप में पहली हार का स्वाद चखाया. इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में नॉर्वे का सामना करेगा. 

इसे इंग्लैंड के विदेशी सरजमीं पर इतिहास की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है. ऐसे में जब जीत के बाद इंग्लैंड के  खिलाड़ी फैंस के सामने मिलकर जश्न मना रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने जश्न के रंग को फीका कर दिया. टीम के मिडफील्डर जॉर्डन हेंडरसन अजीब तरह से चोटिल हुए. उनकी चोट पर मैनेजर थॉमस ट्यूशेल ने कहा कि यह बुरी' है. 

हेंडरसन इंग्लैंड के अपने बाकी साथियों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे. स्टैंड के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम थी. इसके बाद हेंडरसन मैदान पर आने का विचार करते हैं. लेकिन एडवरटाइजिंग होर्डिंग्स से कूदने के दौरान अजीब तरह से गिर पड़ते हैं. हेंडरसन दर्द से कराह उठे. मेडिकल स्टाफ तुरंत उनकी सहातया के लिए पहुंची. लेकिन बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लेकर जाया गया. 

36 साल के हेंडरसन अभी तक सिर्फ 6 मिनटों के लिए ही मैदान पर रहे हैं. उन्हें पनामा के खिलाफ ग्रुप स्टेज के दौरान मौका मिला था. हेंडरसन की चोट पर अपडेट देते हुए इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेल ने बीबीसी से कहा,"जॉर्डन [हेंडरसन] अभी गिरे और उनकी कलाई में चोट लग गई. यह बहुत बुरी लग रही है." "यह काफी गंभीर चोट है और यह उस शाम के हिसाब से सही नहीं है जब जॉर्डन अब हमारे साथ नहीं हैं. डॉक्टर ने मुझे बताया कि वह हॉस्पिटल में हैं." हेंडरसन टीम के साथ अगले मुकाबले के लिए कैनसस सिटी नहीं जा रहे हैं और वो टीम के एक मेडिकल स्टाफ के एक सदस्य के साथ मैक्सिको सिटी में ही रुकेंगे.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: हैरी केन के गोल से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, मैक्सिको को किया बाहर

यह भी पढ़ें: कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं नेमार, दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों में होती है गिनती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com