Lionel Messi misses: मेसी चूक गया! गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में! और पल विशेष में दिग्गज भी नर्वस हो जाते हैं, निर्णय गलत हो जाता है. और कुछ ऐसा ही खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World cup 2026) में सोमवार को अर्लिंगटन (टेक्सास) के डलास स्टेडियम में पूर्व चैंपियन अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच खेले गए मुकाबले के 10वें ही मिनट में देखने को मिला. जी हां, ऑस्ट्रिया के दो खिलाड़ियों द्वारा अड़ाई गई टंगड़ी से अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली. किक मारने आए महान लियोनेल मेस्सी. तुलनात्मक रूप से थोड़े नर्वस दिखे. लंबी सांस. गेंद पर प्रहार, लेकिन शायद गलत एंगल पर किक लगा बैठे मेसी. ताकत भी कम. ऑस्ट्रियाई गोलची को समय मिल गया. और पेनल्टी बेकार चली गई. अविश्वसनीय! किसी को भरोसा नहीं हुआ. आखिर कैसे होगा कि महान लियोनेल मेस्सी भी पेनल्टी पर चूक सकते हैं. लगातार तीसरे विश्व कप में पेनल्टी शॉट पर चूके. चूके तो गए और मौका हाथों से निकल गया, लेकिन विश्व कप के इतिहास में मेसी का चूकना पहली बार नहीं हुआ. और हो सकता है कि यह आखिरी बार चूकना हो! बहरहाल, इसके साथ ही लियोनेल मेस्सी नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. और वह फीफा विश्व कप के 96 साल के इतिहास (पेनल्टी शूटआउट को छोड़कर) में तीन इन-गेम पेनल्टी मिस करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने घाना के असामोह ज्ञान को पीछे छोड़ दिया. चलिए मेस्सी के चूकने के बारे में डिटेल से जानें कि वह कब-कब पेनल्टी शॉट को नेट में डालने से चूके
Messi missed his penalty ❌ pic.twitter.com/NXnswaTmny
— Fut Sheriff (@FutSheriff) June 22, 2026
पहली बार 2018 में चूके
साल 2006 में पहली बार विश्व कप खेलने वाले मेस्सी अपने करियर के शुरुआती तीन विश्व कप में कभी पेनल्टी पर नहीं चूके, लेकिन मेस्सी के साथ ऐसा पहली बार 2018 के विश्व कप में ऐसा हादसा हुआ था, जब वह पेनल्टी किक पर गोल दागने में चूक गए थे. तब आइसलैंड ने अर्जेंटीना को 1-1 से बराबर रोकने में सफलता हासिल की थी. तब मेस्सी के शॉट को आइसलैंड के गोलची हानेस थोर हालडोरसोन ने निष्क्रिय कर दिया था.
फिर 2022 में चूके मेस्सी
मानो पिछले विश्व कप की कड़यी यादें इस बा भी मेस्सी का पीछा कर रही थीं. तब मुकाबला अर्जेंटीना का ग्रुपच स्टेज में पौलेंड के साथ था और अर्जेंटीना यह मैच 2-0 से जीतने में सफल भी रहा, लेकिन अगर पौलेंड के गोलची वॉइसिएक श्चेस्नी पेनल्टी को सेव नहीं करते, तो अर्जेंटीना की जीत 3-0 से होती.

...और फिर लग गया दाग
मानो मेस्सी पर संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में यह दाग लगना था. और ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेल के 8वें मिनट में यह दाग लग ही गया. आप पेनल्टी मिलने और फिर चूकने की कहानी डिटेल से जानें:
5वां मिनट (फाउल): अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लाउतारो मार्टिनेज एक पास का पीछा करते हुए ऑस्ट्रिया के बॉक्स में घुसे. ऑस्ट्रिया के डिफेंडर्स स्टीफन पोश और ज़ावर श्लागर दोनों ने पीछे से एक साथ मार्टिनेज को टंगड़ी अड़ाई, तो मार्टिनेज न केवल गिर गए, बल्कि चोटिल भी हो गए. रेफरी ने शुरुआत में खेल जारी रखने का इशारा किया.
6ठा–7वां मिनट (VAR रिव्यू): वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) की लंबी जांच के बाद, रेफरी को स्क्रीन देखने के लिए बुलाया गया. रिप्ले में दिखा कि टैकल के दौरान मार्टिनेज के टखने पर चोट लगी थी. इसके बाद रेफरी ने अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी.
8वां मिनट (चूक गए मेसी): पेनल्टी शॉट से ठीक पहले ऑस्ट्रियाई गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लागर ने मेसी की तरफ इशारा करते हुए मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की. मेसी ने थोड़ा रुक-रुक कर शॉट लिया. ऑस्ट्रेलिया गोलची गोलकीपर श्लागर सही अनुमान लगाते हुए अपने बायीं ओर कूदे, लेकिन उन्हें बचाव की ज्यादा जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि मेस्सी का शॉट गोलपोस्ट से काफी बाहर से होता हुआ निकल गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं