FIFA World Cup 2026, Argentina survive: कैबो वर्डे ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मियामी स्टेडियम में लियोनेल स्कालोनी की टीम 124 मिनट के खेल के बाद 3-2 से जीत गई और अब 2026 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में मिस्र का सामना करेगी.'ब्लू शार्क्स' ने लियोनेल मेसी और उनकी टीम को कड़ी चुनौती दी, मैच वे दो बार पिछड़ने के बाद बराबरी पर आए, जब अर्जेंटीना 3-2 से आगे हो गया, तब भी उन्होंने तीसरे बराबरी वाले गोल के लिए बेहतरीन संघर्ष किया, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दी.

Whatever happens from here on in.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) July 3, 2026
Remember the name “CAPE VERDE”
What a team and what a show they have put on so far this World Cup. #FIFAworldcup
सांस रोक देने वाला मैच, पूरे 124 मिनट तक चला मैच
शुरुआती 15 मिनट तक अर्जेंटीना का बॉल पर कब्ज़ा रहा, वे धैर्यपूर्वक गेंद को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जा रहे थे और ऐसे मौके की तलाश में थे जिससे पहला गोल हो सके. एक शानदार पासिंग क्रम में लियोनेल मेसी बॉक्स के अंदर पहुंचे, लेकिन मुश्किल एंगल से लगाया गया उनका शॉट बाएं पोस्ट के बाहर चला गया. लेकिन पहले हाफ के 29वें मिनट में उन्होंने इसका बदला ले लिया, जब लिसैंड्रो मार्टिनेज ने उन्हें दौड़ते हुए देखा और मेसी को सटीक पास दिया, जिससे स्कोर 1-0 हो गया मेसी ने अब फीफा वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है.

दूसरे हाफ की शुरुआत में, केप वर्डे को डेरॉय डुआर्टे के लॉन्ग-रेंज शॉट से एक अच्छा मौका मिला, जिसे एमिलियानो मार्टिनेज ने बखूबी बचाया. लेकिन डुआर्टे को दूसरा मौका भी मिला. बॉक्स के पार एक निचले, तेज शॉट से उन्होंने स्कोर 1-1 कर दिया. अर्जेंटीना ने दबाव बनाए रखा, लौटारो मार्टिनेज ने गेंद को आगे बढ़ाया और पहली बार में ही मेसी को पास दिया, लेकिन लियो वोज़िन्हा के खिलाफ वन-ऑन-वन मुकाबले में चूक गए. कुछ मिनट बाद, केप वर्डे के गोलकीपर को फिर से हरकत में आना पड़ा, इस बार उन्होंने मेसी की फ्री-किक को बचाया जो उनके बाएं पोस्ट की ओर जा रही थी.
Cape Verde's incredible World Cup journey has come to an end, but they leave the tournament with their heads held high. 🫡 pic.twitter.com/8neOg1GkQq
— World Cup 2026 (@ofootball__) July 4, 2026
खेल खत्म होने में 10 मिनट बाकी थे लेकिन स्कोर 1-1 से की बराबरी पर ही रही, ऐसे में स्कोर बराबर होने के बाद, अर्जेंटीना और केप वर्डे को एक्स्ट्रा टाइम में अपनी किस्मत का फैसला करना पड़ा. बाईं ओर से कॉर्नर किक मिलने पर, लिसैंड्रो मार्टिनेज ने दूर वाले पोस्ट पर बॉल को कंट्रोल किया और गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया.
एक्स्ट्रा टाइम में केप वर्डे ने हार नहीं मानी
लिसैंड्रो मार्टिनेज के गोल के बाद भी केप वर्डे ने हार नहीं मानी और एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले लोपेस कैब्राल ने शानदार अंदाज में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया. मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया था. फैन्स सांस रोककर इस मुकाबले का लुत्फ ले रहे थे. अर्जेंटीना के खिलाड़ी दबाव में नजर आने लगे थे. दूसरी ओर केप वर्डे की टीम उलटफेर करने के करीब पहुंच रही थी. मैच का रोमांच अपने चरम पर था. लेकिन किस्मत उसी का साथ देती है जो इस खेल में महान होता है.

111वें मिनट में पलट गई बाजी और टूटा गया सपना
जब मैच 111वें मिनट में पहुंचा तो अर्जेंटीना के अनुभव ने बाजी पलट दी, अर्जेंटीना को मिले एक और कॉर्नर पर कप्तान लियोनेल मेसी ने गेंद को गोल पोस्ट में डालने की कोशिश की, तो डिफेंडर क्रिस्टियन ने हवा में उछलकर एक बुलेट हेडर किया. लेकिन इसके बाद गेंद केप वर्डे के डिनी बोर्गेस से लगकर सीधे नेट में चली गई, ऐसा लगा कि केप वर्डे के खिलाड़ी से गलती हो गई है. थोड़ी देर के लिए VAR किया गया और आखिर में रेफरी ने गोल करार दे दिया और केप वर्डे के इस ओन गोल के साथ अर्जेंटीना ने 3-2 से मैच जीत गया. आख़िरकार केप वर्डे का सपना टूट गया, अर्जेंटीना 'लास्ट 16' में पहुंच गया. अगले राउंड में अर्जेंटीना का मुक़ाबला मिस्र से होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं