- एजेंट के साथ एक छोटी बच्ची है, जिसे उसने गोद में लिया है.
- इंटरनेट की जनता महिला के जज्बे को सलाम कर रही है.
- वीडियो को 7 9 मिलियन बार देखा जा चुका है.
Zomato Women Delivery Agent: इंटरनेट आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हमें कुछ अच्छी, कुछ बूरी तो कुछ दिल को छू जाने वाली खबरों से रूबरू कराने का काम करता है. देश और दुनिया की कोई भी जानकारी कुछ सेकंड में हमारे पास मौजूद होती है. और आज हम एक ऐसे ही वीडियो की बात कर रहे हैं जिसने हमारे दिल को छू लिया. हाल ही में जोमैटो के एक डिलीवरी एजेंट का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसे देख लोगों ने खूब प्यार बरसाया. दरअसल एक डिलीवरी एजेंट अपने दो बच्चों के साथ खाना पहुंचाते का काम करती है. एजेंट के साथ एक छोटी बच्ची है, जिसे उसने गोद में लिया है, जबकि एक छोटा बच्चा उसके साथ-साथ चल रहा है.
सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए इस वीडियो में एक जोमैटो (Zomato) की महिला डिलीवरी एजेंट को आप देख सकते हैं. इंटरनेट की जनता महिला के जज्बे को सलाम कर रही है. ये महिला फूड डिलीवरी करने के लिए अपने बच्चों को साथ लेकर जाती है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस वीडियो को खाना ऑर्डर करने वाले व्यक्ति सौरभ पंजवानी द्वारा अपलोड किया गया. जिसमें हम एक जोमैटो डिलीवरी महिला को ऑर्डर देते हुए देख सकते हैं. उसने अपनी छोटी बच्ची को गोध में ले रखा है और बेटा साथ में चल रहा है. वीडियो शूट करने वाला शख्स डिलीवरी एजेंट से पूछता है कि क्या ये बच्चे उसके हैं. डिलीवरी एजेंट उन्हें बताती है कि वे उसके बच्चे हैं और उसे उन्हें काम पर ले जाना है. यहां देखें पूरा वीडियोः
Diabetes Diet: न्यूट्रिशनिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीज वर्कआउट से पहले क्या खाएं
वीडियो को अपलोड करने के बाद इसे तब से अब तक 7 9 मिलियन बार देखा जा चुका है, एक मिलियन लाइक्स हैं, और दस हजार तक कमेंट्स हैं! यहां तक कि जोमैटो ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा, हाय सौरभ कृपया प्राइवेंट मेसैज पर ऑर्डर डिटेलस शेयर करें ताकि हम पहुंच सकें और डिलीवरी पार्टनर की मदद कर सकें. कई अन्य यूजर्स ने भी कमेंट कर एजेंट की मेहनत की सराहना की है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं