- दुनियाभर में भारतीय खाना अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है.
- आंध्रा स्टाइल चिकन करी को कोडी कुरा भी कहा जाता है.
- भारत के हर राज्य में आपको एक यूनिक टेस्ट और यूनिक रेसिपी मिल जाएगी.
Year Ender 2021: एक चीज को पूरे साल लोगों के जहन पर रहती है, वो है किसी भी डिश का स्वाद. साल खतम होने को है और नया साल आने को, इस 2021 में बहुत सी ऐसी चीजें रही जो लोगों ने खूब पसंद की. दुनियाभर में भारतीय (Year Ender 2021) खाना अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है. भारत (Indian Popular Food) के हर राज्य में आपको एक यूनिक टेस्ट और यूनिक रेसिपी मिल जाएगी. खाने के शौकीन पूरे साल अलग-अलग जगह की डिश खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग कुकिंग पसंद करते हैं. अगर हम भारतीय खाने की बात करें तो यहां पे इस्तेमाल होने वाले देसी मसाले खाने के स्वाद में चार चांद लगाने का काम करते हैं. तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ रेसिपीज बताते हैं जिन्हें 2021 में खूब पसंद किया गया.
साल 2021 में पसंद की गई रेसिपीजः
1. आंध्रा स्टाइल चिकनः
आंध्रा स्टाइल चिकन करी को कोडी कुरा भी कहा जाता है. यह आंध्र प्रदेश की एक ट्रेडिशनल करी है जिसे चिकन और कुछ मसालों से तैयार किया जाता है. इस स्पाइसी चिकन करी को आप अपनी मर्जी के मुताबिक ग्रेवी वाला या ड्राई बना सकते हैं. ये काफी फेमस रेसिपी है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. डोसाः
डोसा एक ऐसी रेसिपी है जिसे कभी भी खाया जा सकता है. हेल्दी खाना पसंद करने वालों की फूड लिस्ट में डोसा पहला ऑप्शन होता है. डोसा वैसे तो साउथ इंडियन रेसिपी है. लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी के चलते ये हर जगह मिलने वाली और पसंद की जाने वाली रेसिपी बन गई है. साल 2021 में डोसा की कई वैराइटी को लोगों ने पसंद किया. आज के समय में डोसा में आपको कई वैराइटी मिल जाएंगी और लोग इसे अपनी पसंद के हिसाब से खाना पसंद करते हैं. स्प्राउट डोसा एक हेल्दी रेसिपी है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

3. एवोकाडो प्लैटरः
एवोकाडो एक ऐसा फल है जो दूरे फलों की तुलना में थोड़ा महंगा होता है. इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. कोराना काल के बाद से लोगों ने हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना ज्यादा पसंद किया है. एवोकाडो प्लैटर को इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. कोकोनट चिकन करीः
नारियल को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन साल 2021 में कोकोनट किचन करी ने किचन लवर्स के दिलों में खास जगह बनाई. कोकोनट मसालों, चिकन स्वादिष्ट मिश्रण. इस रेसिपी को यूनिक बनाता है. यह चिकन रेसिपी कोकोनट मिल्क और हल्के मसालों में उबली हुई एक साउथ स्टाइल की क्रीमी चिकन करी है, जिसे डिनर पार्टियों में बनाया जा सकता है.
5. वेजी फ्राइड राइसः
चावल भारतीय मील में सबसे जरूरी फूड में से एक माना जाता है. हम सभी को लंच और डिनर में चावल खाना पसंद होता है. आसान, झटपट और स्वादिष्ट फ्राइड राइस बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बहुत पसंद आने वाली रेसिपी है. फ्राइड राइस को हेल्दी मील में से एक माना जाता है. क्योंकि इसको पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों, लहसुन के साथ भूना जाता है, इसमें स्टीम राइस में ओरिएटल सॉस डालकर पकाया जाता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Omicron Symptoms: What We Know About the New Coronavirus Variant | क्या, कितना खतरनाक है ओमिक्रोन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Christmas 2021: क्रिसमस सेलिब्रेशन को और खास बनाने के लिए ट्राई करें ये स्पेशल पुडिंग रेसिपी
Star Anise Benefits: चक्र फूल को डाइट में शामिल कर पा सकते हैं ये चार फायदे
Black Foods Benefits: इन पांच काली चीजों को डाइट में करें शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
Year Ender 2021: वजन घटाने के लिए 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ये हर्बल ड्रिंक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं