World Chocolate Day 2023: चॉकलेट का नाम सुनते हैं दिल खुशी से भर उठता है और मन उसका टेस्ट लेने के लिए मचल उठता है. क्या बच्चे, क्या बड़े सभी को चॉकलेट पसंद आता है. क्या बात हो अगर पूरी दुनिया एक साथ चॉकलेट को याद करें और उसका टेस्ट ले. जी, हां वर्ल्ड चॉकलेट डे ऐसा ही एक दिन है. हम सभी चॉकलेट को प्यार करते हैं और अक्सर जब मौका मिलता है इसका आनंद भी लेते हैं. चॉकलेट खाने के फायदे भी किसी से छुपे नहीं है. डार्क चॉकलेट को स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अब बात आती है कि वर्ल्ड चॉकलेट डे कब मनाया जाता है? तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं...
कब मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे? | When is World Chocolate Day celebrated?
हर वर्ष 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस दिन चॉकलेट के दिवाने चॉकलेट और इससे बनने वाली कई चीजों को आपस में शेयर करते हैं और आनंद लेते हैं और इस बेहतरीन चीज को इजाद करने वाले को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नारियल के तेल में मिलाकर हर रोज दांतो पर लगाएं ये चीज पीले दांत हफ्ते भर में हो जाएगा साफ
वर्ल्ड चॉकलेट डे का इतिहास (World Chocolate Day History)
चॉकलेट का इतिहास करीब 2500 साल पुराना माना जाता है. कहा जाता है कि इसकी खोज 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में की गई थी. वर्ल्ड चॉकलेट डे यूरोप में चॉकलेट बनाने की शुरुआत की वर्षगांठ के तौर पर मनाया जाता है. चॉकलेट डे की शुरुआत साल 2009 में हुई थी. इस दिन कैंडी स्टोर्स और सप्लायर अपनी बेहतरीन चॉकलेट हर उम्र के लोगों को ऑफर करते थे. चॉकलेट थियोब्रोमा ककोआ ट्री के बीज से तैयार किया जाता है. इसकी मैक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग में खेती की जाती है. कड़वे टेस्ट वाले बीजों को फरमेंट कर चॉकलेट का बेहतरीन टेस्ट तैयार किया जाता है.
वर्ल्ड चॉकलेट डे का महत्व (World Chocolate Day Significance)
वर्ल्ड चॉकलेट डे का बड़ा महत्व है. यह दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फ्लेवर की याद दिलाता है. इस अवसर पर चॉकलेट प्यार, दुलार, खुशी और उत्सव का प्रतीक बन जाता है और लोग संस्कृति, रंग और समुदाय की सीमा को भूलकर मिलजुल कर चॉकलेट का आनंद लेते हैं.
कैसे बनाएं कड़ाही मुर्ग? कड़ाही मुर्ग रेसिपी | Kadhai murgh Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं