विज्ञापन

लीची सीजन में जान लें ये खास बात, भारत का कौन सा शहर कहलाता है 'लीची कैपिटल'

Litchi Capital Of World: लीची दिखने में कैसी है, कब आती है और इसका स्वाद कैसा है, इन सभी चीजों के बारे में तो आपको पता ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड."

लीची सीजन में जान लें ये खास बात, भारत का कौन सा शहर कहलाता है 'लीची कैपिटल'
गर्मी में लीची का मज़ा लेते-लेते जान लें, भारत का ये शहर है लीची की राजधानी

Litchi Capital Of World: गर्मियां और ठंडी-ठंडी लीची बस क्या कहने. इस मौसम में रसीली, खुशबूदार और मीठी लीची खाने का जो मजा है, वो कही नहीं. यह दिखने में कैसी है, कब आती है और इसका स्वाद कैसा है, इन सभी चीजों के बारे में तो आपको पता ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड."

Latest and Breaking News on NDTV

लीची के लिए कौन सा शहर प्रसिद्ध है?

मुजफ्फरपुर को भारत में 'लीची कैपिटल ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं ऐसा क्यों है?

  • मुजफ्फरपुर में हर साल लाखों टन का उत्पादन होता है.
  • मुजफ्फरपुर की मिट्टी लीची की खेती के लिए सही मानी जाती है. 

मुजफ्फरपुर की फेमस लीची कौन सी है?

यहां उगने वाली 'शाही लीची' दुनिया भर में फेमस है. ऐसा इसलिए,

  • इसका गूदा मोटा होता है
  • पतला छिलका
  • रस से भरपूर
  • स्वाद में मीठी
  • खुशबू दूसरी लीचियों से काफी अलग
  • इतना ही नहीं मुजफ्फरपुर की इस फेमस 'शाही लीची 'को जीआई टैग भी मिल चुका है

सेहत के लिए लीची के फायदे

  • इम्यूनिटी बूस्टर: लीची में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन फल है. 
  • हार्ट हेल्थ: लीची में अधिक मात्रा में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकते हैं.
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल: लीची में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है.
  • ब्लड प्रेशर: लीची का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह डायबिटीज के रोगियों के लिए सुरक्षित है.
  • पेट के लिए कमाल: नियमित रूप से इसे खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: इंजेक्शन वाले कॉस्मेटिक इलाज पर सरकार सख्त, भ्रामक ब्यूटी दावे करने वाले पर होगा एक्शन

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com