विज्ञापन

मीठी लीची में छिपे हैं सेहत के कई राज, गर्मियों में जरूर खाएं

Litchi Khane Ke Fayde: लीची का पेड़ सुंदर, घना और सदाबहार होता है. इसका गोल शीर्ष और गर्मियों में लगने वाले लाल फलों के गुच्छे दूर से ही पहचान दिलाते हैं. यह फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है.

मीठी लीची में छिपे हैं सेहत के कई राज, गर्मियों में जरूर खाएं
मीठी लीची में छिपे हैं सेहत के कई राज, गर्मियों में जरूर खाएं.

Litchi Benefits:  गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में लीची की बहार छा जाती है. ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद. प्राकृतिक मिठास की पूर्ति करने वाली लीची गर्मियों में अमृत से कम नहीं मानी जाती. बिहार सरकार के वन विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में लीची प्रमुख बागवानी फसल है. इसका मीठा स्वाद, सुगंध और चमकदार लाल छिलका हर किसी को आकर्षित करता है. खासकर मुजफ्फरपुर की लीची को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का टैग मिला हुआ है, जो इसकी गुणवत्ता और विशेष पहचान को प्रमाणित करता है. लीची का पेड़ सुंदर, घना और सदाबहार होता है. इसका गोल शीर्ष और गर्मियों में लगने वाले लाल फलों के गुच्छे दूर से ही पहचान दिलाते हैं. यह फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है.

विटामिन सी 

लीची में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है. गर्मियों में लीची खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और प्यास बुझाने में भी मदद मिलती है. यह फल त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. विटामिन सी कोलेजन बनाता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और झुर्रियां कम होती हैं. साथ ही यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी सहायक होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

एंटीऑक्सीडेंट्स

लीची में एंटीऑक्सीडेंट जैसे पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं. ये तत्व सूजन कम करने में भी मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: विटामिन सी का खजाना है आमड़ा, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

पोटैशियम

यही नहीं लीची में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसमें आयरन भी थोड़ी मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी या एनीमिया से बचाव में सहायक होता है.

हालांकि, लीची का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा खाने से गले में खराश या शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह के बाद ही लीची का सेवन करना चाहिए.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com