Dengue Patients Diet In Hindi: बदलते मौसम में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी मौसमी समस्या से जूझ रहा है. देशभर में स्वाइन फ्लू और चिकनगुनिया के साथ-साथ डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. डेंगू का बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. डेंगू में मरीज के शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में सामान्यत: डेढ़ लाख से चार लाख तक प्लेटलेट्स काउंट (dengue platelet count) होता है. डेंगू के बुखार में जब ये प्लेटलेट्स घटकर 50 हजार के नीचे चली जाए तो समझ लीजिए मरीज की जान खतरे में है. डेंगू के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं डेंगू के लक्षण और रिकवरी के उपाय.
डेंगू के लक्षण- (Symptoms Of Dengue)
- तेज बुखार
- शरीर में दर्द
- तेजी से सांस लेना
- उल्टी
- बेचैनी
- भूख न लगना
- पेट में दर्द
- चकत्ते और थकान
डेंगू के मरीज फास्ट रिकवरी के लिए खाएं ये चीजें- What To Eat Dengue Patients For Fast Recovery:
1. बकरी का दूध-
डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए बकरी का दूध सबसे अच्छा माना जाता है. इसलिए मरीज को आप बकरी का दूध दे सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. तुलसी की चाय-
अगर आप डेंगू के मरीज हैं तो आप तुलसी के पत्ते, अदरक जैसी चीजों को शामिल कर चाय बना सकते हैं. ये ना केवल शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हैं बल्कि, फास्ट रिकवरी में भी मददगार है.
3. जूस-
डेंगू के मरीजों को जूस का सेवन अधिक करना चाहिए. इससे शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद मिल सकती है.
4. हरी सजियां-
हरी सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. डेंगू के मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं