विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? इन 10 चीजों को आज से ही डाइट में शामिल कर लें

Foods For Healthy Heart: यहां हम उन 10 सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप हार्ट अटैक और अन्य हार्ट रिलेटेड डिजीज से बच सकते हैं.

हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? इन 10 चीजों को आज से ही डाइट में शामिल कर लें
Foods To Avoid Heart Health: सही डाइट से दिल को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रख सकते हैं.

What To Eat For Healthy Heart: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल में हार्ट डिजीज तेजी से बढ़ती चिंता बन गए हैं. गलत खानपान, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता दिल की सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं. लेकिन सही डाइट अपनाकर हम दिल को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रख सकते हैं. कुछ खास फूड्स ऐसे होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखते हैं और धमनियों में सूजन को कम करते हैं. यहां हम उन 10 सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप हार्ट अटैक और अन्य हार्ट रिलेटेड डिजीज से बच सकते हैं. आइए जानें वो कौन-कौन से फूड्स हैं जो आपके दिल को दे सकते हैं नया जीवन.

यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला को थी मिर्गी की बीमारी? Doctor ने बताया किस वजह से होता है ये ब्रेन डिसऑर्डर

दिल को हेल्दी रखने वाली 10 सुपरफूड्स (10 Superfoods That Keep Your Heart Healthy)

ओट्स (Oats): फाइबर से भरपूर ओट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर दिल को मजबूत बनाते हैं.
अखरोट और बादाम: इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन ई दिल की सूजन को कम करते हैं.
टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन होता है जो धमनियों को ब्लॉक होने से बचाता है.
ब्रोकली और पालक: ये हरी सब्जियाँ एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं और हार्ट को पोषण देती हैं.
ऑलिव ऑयल: यह हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है जो हृदय को नुकसान पहुँचाने वाले ट्रांस-फैट की जगह ले सकता है.
फैटी फिश (जैसे साल्मन, मैकेरल): ओमेगा-3 से भरपूर ये फिश हार्ट की धड़कन को कंट्रोल करती हैं.
बेरिज (ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी): इनमें मौजूद एंथोसायनिन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
डार्क चॉकलेट (70 प्रतिशत कोको से ज्यादा): फ्लावोनॉइड्स से भरपूर यह चॉकलेट दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है – लेकिन सीमित मात्रा में ही.
बीन्स और दालें: फाइबर और प्रोटीन के अच्छे स्रोत ये खून में शुगर और कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करते हैं.
पानी और हर्बल टी: हाइड्रेटेड रहना ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और विषैले तत्व बाहर निकालता है.

यह भी पढ़ें: क्या कान में गंदगी सिर्फ धूल मिट्टी की वजह से जमा होती है? जानें 5 कारण और कान साफ करने के आसान घरेलू उपाय

हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए कुछ अन्य टिप्स

  • नमक और चीनी का सेवन कम करें
  • प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड से दूरी बनाएं
  • दिन में कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज़ करें
  • तनाव कम करने की कोशिश करें

दिल की सेहत आपके हाथों में है. आज से ही इन 10 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें और हार्ट-अटैक से एक कदम दूर रहें.

Watch Video: महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heart Ko Healthy Rakhne Wala Food, Foods To Avoid Heart Blockage, What To Eat For Heart Health, Best Diet For Heart Patients, Dil Ki Bimari Se Kaise Bachein, 10 Foods For Strong Heart, Heart Attack Prevention Food, Superfoods For Healthy Heart, Heart Safe Diet India, Cholesterol Control Diet Tips, Heart Friendly Indian Food, Dil Ki Sehat Ke Liye Kya Khayein, Food For Lowering Blood Pressure, Heart Health Ke Gharelu Tips, Diet Plan For Cardiac Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com