विज्ञापन

हीमोग्लोबिन, कमजोरी और थकान दूर करने के लिए क्या पिएं?

बार-बार थकान और कम हीमोग्लोबिन से परेशान हैं? ये देसी हेल्दी ड्रिंक आयरन और प्रोटीन की कमी को दूर कर दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेगी.

हीमोग्लोबिन, कमजोरी और थकान दूर करने के लिए क्या पिएं?
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार हो सकता है ये ड्रिंक
NDTV

जब सुबह की भागदौड़ में शरीर जवाब देने लगे और सीढ़ियां चढ़ते ही सांसें उखड़ने लगें, तो समझ जाइए कि अंदरूनी ताकत को किसी खास बूस्ट की जरूरत है. भागदौड़ भरी इस दुनिया में खुद को और अपने परिवार को एनर्जेटिक रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. 

अक्सर हमारे खान-पान में आयरन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की ऐसी कमी हो जाती है जो धीरे-धीरे हमें अंदर से खोखला कर देती है. चेहरे पर समय से पहले थकान झलकने लगती है और हीमोग्लोबिन का स्तर भी गिरने लगता है.  ऐसे में बाजार के महंगे और केमिकल वाले एनर्जी ड्रिंक्स पीने के बजाय अगर आप पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सहारा लें, तो परिणाम हैरान करने वाले होते हैं. @cookwithmanisha ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • खजूर (4)
  • किशमिश (7 से 8)
  • सूखी अंजीर (2)
  • काजू (4)
  • कद्दू के बीज (1 छोटा चम्मच)
  • बादाम (7 से 8)
  • अखरोट (2 पीस)
  • गाय का दूध या लैक्टोज-फ्री दूध (आवश्यकतानुसार)
  • केसर (2 चुटकी)
  • गार्निशिंग के लिए पिस्ता (बारीक कटे हुए)

बनाने का तरीका:

  1. रात को सोने से पहले आपको दो अलग-अलग बर्तन लेने होंगे.
  2. पहले कटोरे में आधा कप पानी डालकर उसमें चार सीडलेस खजूर, किशमिश, अंजीर, काजू और कद्दू के बीज डालकर अच्छी तरह धोकर भिगो दें.
  3. दूसरे बर्तन में बादाम और अखरोट डालकर उन्हें अलग पानी में भिगोकर पूरी रात के लिए छोड़ दें.
  4. सुबह उठने के बाद बादाम और अखरोट वाले पानी को पूरी तरह फेंक दें, अब बादाम के ऊपर के छिलकों को आसानी से छीलकर अलग कर लें.
  5. छिलके हटाने के बाद बादाम और अखरोट को मिक्सी के ग्राइंडर जार में डाल दें.
  6. दूसरे कप में जो ड्राई फ्रूट्स आपने भिगोए थे, उन्हें उस पौष्टिक पानी के साथ ही जार में पलट दें, ध्यान रखें उस पानी को फेंकना नहीं है क्योंकि उसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं.
  7. अब इसमें अपनी ज़रूरत के अनुसार गाय का दूध या अगर आपको दूध पचता नहीं है तो लैक्टोज-फ्री दूध या पानी मिला लें साथ ही खुशबू और बेहतरीन फ्लेवर के लिए दो चुटकी केसर भी डाल दें.
  8. मिक्सी का ढक्कन बंद करके इसे एक से दो मिनट तक अच्छी तरह चलाएं ताकि यह एक स्मूथ और गाढ़ी स्मूदी की तरह तैयार हो जाए.
  9. जब यह अच्छे से पिस जाए तो इसे गिलास में निकाल लें, ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता से सजाकर इस सुपर हेल्दी और ताकतवर ड्रिंक का आनंद लें.

इसे भी पढ़ें: भादो महीना में दही क्यों नहीं खाना चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Immunity Booster, Hemoglobin, Thakan, Healthy Drink, Khoon Ki Kami Iron Ki Kami Kaise Dur Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com