विज्ञापन

सोशल मीडिया के एक वीडियो ने बदल दी मध्य प्रदेश की इस महिला की किस्मत, एक दिन में बिक जाती हैं 1000 कचौड़ी

कभी दुकान पर खाली हाथ बैठती थीं, आज सुबह से शाम तक लगी रहती है लाइन, जानिए इस कचौड़ी वाली आंटी की वायरल कहानी.

सोशल मीडिया के एक वीडियो ने बदल दी मध्य प्रदेश की इस महिला की किस्मत,  एक दिन में बिक जाती हैं 1000 कचौड़ी
कचौड़ी वाली आंटी की कहानी.
NDTV

जिंदगी में कब, किसकी किस्मत बदल जाए, यह कोई नहीं जानता. सोशल मीडिया आज के समय में किसी आम इंसान की तकदीर रातों-रात बदलने की ताकत रखता है. इन दिनों मध्य प्रदेश से एक ऐसी ही दिल को छू लेने वाली और प्रेरणा से भरी कहानी सामने आई है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी. कभी जिस महिला की दुकान पर ग्राहकों के लिए इंतजार करना पड़ता था और सन्नाटा पसरा रहता था, आज वहां लोगों की लंबी कतारें लगती हैं. आलम यह है कि अब वह महिला एक दिन में करीब 1,000 कचौड़ियां बेच रही हैं.

​कभी खाली बैठना पड़ता था, अब फुर्सत नहीं-

​वायरल हुई इस कहानी की शुरुआत मध्य प्रदेश के एक छोटे से रोडसाइड कचौड़ी स्टॉल से होती है. महिला ने बातचीत में बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वह अपनी दुकान पर बिल्कुल अकेली और खाली बैठी रहती थीं. वह दिन में बस एक बार कचौड़ियां बनाती थीं और ठेले के पास आधा दिन यूं ही बीत जाता था. ग्राहक न के बराबर आते थे और मायूसी हाथ लगती थी. लेकिन, कहते हैं न कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती. उनकी यह खामोश मेहनत तब रंग लाई जब एक फूड क्रिएटर का वीडियो उन तक पहुंचा और उनकी दुकान की तस्वीर ही बदल गई.

यहां देखें वीडियो- 

​बड़ी कढ़ाही भी पड़ रही है छोटी-

​वीडियो वायरल होने के बाद हालात ऐसे बदले कि दुकान पर ग्राहकों का तांता लग गया. महिला ने हंसते हुए और अपनी नई कढ़ाही की तरफ इशारा करते हुए बताया कि उन्होंने महज़ चार दिन पहले ही एक बड़ी कढ़ाही खरीदी है, लेकिन अब वह भी ग्राहकों की भारी डिमांड के आगे छोटी पड़ने लगी है. उन्हें मजबूरी में और भी बड़ी कढ़ाही मंगवानी पड़ रही है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, अगर मैं रात के 12 बजे भी दुकान खोल दूं, तब भी ऐसा ही हाल रहेगा. यहां एक मिनट के लिए भी कढ़ाही खाली नहीं रहती. सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक बस भीड़ ही भीड़ नजर आती है. 

​बढ़ानी पड़ी मदद, अब संभालना हुआ आसान-

​काम इतना बढ़ गया है कि अकेले संभालना मुमकिन नहीं रहा. पहले जहां वह खुद ही सब कुछ मैनेज करती थीं, वहीं अब उन्होंने काम में हाथ बंटाने के लिए दूसरे लोगों को भी रख लिया है. जिसमें वो एक हलवाई और अपने बेटे के बारे में भी बताती है वो उनकी मदद करता है. सुबह से लेकर रात तक लगातार काम करने के बाद भी ग्राहकों का उत्साह कम नहीं होता. गरमा-गरम और क्रिस्पी कचौड़ियों की खुशबू जैसे ही हवा में फैलती है, लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगते हैं.

​वीडियो बनाने वाली ब्लॉगर को दिया दिल से धन्यवाद-

​इस पूरी सफलता का श्रेय महिला ने उस सोशल मीडिया क्रिएटर को दिया, जिसने उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया था. उन्होंने नम आंखों और पूरी शिद्दत के साथ फूड ब्लॉगर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "मैं आपकी बहुत आभारी हूं आपने मेरा वीडियो अपलोड किया और मेरी पहचान दूर-दूर तक पहुंचाई, वरना कोई हमें जानता भी नहीं था. 

​सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है यह कहानी-

​जब से यह वीडियो इंटरनेट पर आया है, लोग इस महिला की सादगी, सब्र और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में आंटी के चेहरे पर जो खुशी और चमक साफ दिखाई दे रही है, वह देखने वालों का दिल जीत रही है. 

एक यूजर ने कमेंट किया, "आंटी, आपके चेहरे की खुशी खुद बता रही है कि आप अंदर से कितनी खुश हैं. 

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी मेहनत का फल आपको मिला है, आपको दिल से सलाम. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: छत्तीसगढ़ी डुबकी कढ़ी कैसे बनाएं? स्वाद और प्रोटीन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women, Kachori Video, Viral Video, Succes Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com