विज्ञापन

देश जहां झाड़ू से बनाते हैं रोटी, क्‍या आप खाएंगे गुब्‍बारे जैसी फूली-फूली ये रोटी

बांग्लादेश की बरुन रोटी इन दिनों सोशल Media पर छाई हुई है. झाड़ू की मदद से बनाई जाने वाली यह बेहद पतली रोटी तवे पर पड़ते ही गुब्बारे की तरह फूल जाती है. इसके अनोखे बनाने के तरीके और स्वाद ने लोगों को हैरान कर दिया है.

देश जहां झाड़ू से बनाते हैं रोटी, क्‍या आप खाएंगे गुब्‍बारे जैसी फूली-फूली ये रोटी
टरनेट पर छाई बरुन रोटी
NDTV

आपने हमेशा रोटी बनाने के लिए चकला, बेलन और तवे का इस्तेमाल होते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी रोटी देखी है जिसे बनाने में झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता हो? सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बांग्लादेश की मशहूर बरुन रोटी बनती हुई नजर आ रही है. इस रोटी को बनाने का तरीका इतना अनोखा है कि लोग वीडियो को बार-बार देखकर हैरानी जता रहे हैं.

अगर आपने अभी तक वह वायरल रील नहीं देखी है, तो पहले यह वीडियो देख लीजिए, क्योंकि इसे देखने के बाद आपका भी यही सवाल होगा कि आखिर झाड़ू से रोटी कैसे बन सकती है?

बरुन रोटी की खासियत?

चलिए जानते हैं ऐसा क्या खास है इस बांग्लादेश की बरुन रोटी में जो सबका ध्यान अपनी तरह खीच रही है,

  • यह रोटी बांग्लादेश के पारंपरिक स्ट्रीट फूड्स में गिनी जाती है
  • दिखने में बेहद हल्की और पतली होती है
  • स्वाद और टेक्सचर के मामले में बिल्कुल अलग
  • तवे पर गुब्बारे की तरह फूल जाती है

झाड़ू से कैसे बनाई जाती है यह रोटी?

चलिए अब जानते हैं इस रोटी को कैसे बनाया जाता है,

  1. सबसे पहले आटे को काफी देर तक अच्छी तरह गूंथा जाता है ताकि उसमें लचीलापन आ जाए.
  2. इसके बाद आटे को बेहद पतला फैलाया जाता है. 
  3. झाड़ू की मदद से रोटी को बिना फटे बड़ी और बेहद पतली शेप दी जाती है.
  4. फिर तवे पर हल्का घी या तेल डालकर इसे दोनों तरफ से सेंका जाता है. 
  5. जैसे ही रोटी गर्म तवे को छूती है, वह धीरे-धीरे फूलने लगती है और कुछ ही सेकेंड में गुब्बारे जैसी नजर आने लगती है.
  6. यही नजारा लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. 

बरुन रोटी की वो खूबियां जो इसे बनाती हैं खास

बरुन रोटी सिर्फ अपने बनाने के तरीके के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी बनावट और स्वाद की वजह से भी पसंद की जाती है.

बांग्लादेश में कहां मिलती है बरुन रोटी?

अगर आप बांग्लादेश की गलियों में घूम रहे हैं, तो ढाका और चटगांव जैसे शहरों के स्ट्रीट फूड स्टॉल्स पर यह रोटी आसानी से मिल जाएगी। स्थानीय लोग इसे चिकन करी, मटन ग्रेवी और दाल के साथ बड़े चाव से खाते हैं. कुछ जगहों पर इसे मीठे दूध या राबड़ी जैसी चीजों के साथ भी परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी अलग हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 4 चीजों से तैयार करें नेपाल की ट्रेडिशनल सेल रोटी, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Bangladesh Street Food, Rumali Roti, Trending Food Reels, Viral Instagram Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com