हर देश का पारंपरिक खाना हमेशा से खास होता है. पड़ोसी देश नेपाल की सेल रोटी ऐसा ही एक खास व्यंजन है. सेल रोटी नेपाल की एक पारंपरिक, घर पर बनी गोल रिंग के आकार की चावल की रोटी है, जो स्वाद में मीठी होती है. इसे ज्यादातर दशईं और तिहार के दौरान बनाया जाता है. ये नेपाल और भारत के सिक्किम और दार्जिलिंग जैसे इलाकों में बड़े उत्साह से मनाए जाने वाले हिंदू त्योहार हैं. सेल रोटी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और इसे अकेले ही एक मजेदार स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है. आप इसे दही, चाय-कॉफी या सब्जी के साथ भी खा सकते हैं. कहा जाता है कि यह ताजा होने पर सबसे अच्छी लगती है. ज्यादा समय तक रखे रहने पर यह चबाने में मुश्किल और सख्त हो जाती है. यह एक ऐसी रोटी है जो लंबे समय तक चलती है और इसे एक हफ्ते तक खाया जा सकता है.
नेपाली सेल रोटी रेसिपी | Nepali Sel Roti
सामग्री
- 2 कप बिना पके चावल
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 3 बड़े चम्मच घी
- 1/2 कप दूध
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा (अगर घोल पतला हो)
बनाने का तरीका | How To Make Nepali Sel Roti
- सबसे पहले धोकर चावल को रात भर भिगोकर रखें.
- अब पानी निकाल दें और चावल को चीनी और घी के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
- इसे लगभग 3-4 मिनट तक पीसें जब तक कि यह महीन पेस्ट न बन जाए.
- अगर घोल बहुत पतला हो, तो 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा मिलाएं.
- घोल डालने के लिए प्लास्टिक की बोतल का ऊपरी हिस्सा काट लें.
- एक पैन में 1/2 इंच तेल डालें और गर्म करें. घोल को तेल में गोल आकार में डालें.
- अब इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें और गर्मागर्म इसका मजा लें.
- वैसे ठंडी करके भी खाई जाती है, इसे आप एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं हेल्दी और केमिकल फ्री बायोटिन गमीज, स्वादिष्ट तरीके से बालों का झड़ना होगा बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं