विज्ञापन

आंवला मुरब्बा बनाने में होती है दिक्कत? Nisha Madhulika की ये आसान ट्रिक कर देगी काम आसान

अगर आप घर पर आंवला मुरब्बा बनाने की सोच रहे हैं, तो नीचे बताई गई निशा मधुलिका की ये आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है.

आंवला मुरब्बा बनाने में होती है दिक्कत? Nisha Madhulika की ये आसान ट्रिक कर देगी काम आसान
आंवला मुरब्बा बनाने की विधि
NDTV

Gooseberry Sweet Pickle Recipe: आंवला शरीर के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो आप सभी को पता ही होगा. इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और आयरन शरीर को न सिर्फ ताकत देता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है. कई लोग इसका जूस बनाकर पीते हैं, तो कुछ कैंडी, लेकिन क्या कभी आपने इसका मुरब्बा बनाया है? हाल ही में @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • बड़े आंवले (हल्के पीले/ब्राउन शेड वाले)
  • चीनी(1.5 किलो)
  • इलायची पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • काला नमक (1 छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च पाउडर (1/2 छोटी चम्मच)
  • पानी (आंवले उबालने और चाशनी के लिए लगभग आधा कप)

बनाने का आसान तरीका

  1. बाजार से थोड़े बड़े और पके हुए आंवले लें इन्हें 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें.
  2. फिर एक दिन के लिए पानी में डुबोकर छोड़ दें.
  3. अगले दिन पानी निकालकर इन्हें सूती कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.
  4. एक कांटा लें और आंवले में चारों तरफ अंदर तक छेद करें.
  5. ध्यान रहे, कांटा फिसलकर हाथ में न लगे, इसलिए आराम से प्रिक करें.
  6. सारे आंवलों को ऐसे ही तैयार करके अलग रख लें.
  7. एक बड़े बर्तन में इतना पानी गरम करें जिसमें सारे आंवले डूब जाएं.
  8. जब पानी उबलने लगे, तो आंवले डाल दें.
  9. दोबारा उबाल आने के बाद बस 2 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें.
  10. अब बर्तन को ढककर 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
  11. 5 मिनट बाद आंवले हल्के सॉफ्ट हो जाएंगे, इन्हें पानी से निकालकर सुखा लें।
  12. एक पैन में आंवले, 1.5 किलो चीनी और आधा कप पानी डालें.
  13. धीमी आंच पर धीरे-धीरे चीनी को पिघलने दें और बीच-बीच में चलाते रहें.
  14. ज्यादा पानी न डालें, नहीं तो चाशनी गाढ़ी करने में बहुत टाइम लगेगा.
  15. एक कटोरी में थोड़ी चाशनी गिराकर उंगली से चेक करें.
  16. अगर एक तार बन रहा है, तो गैस बंद कर दें.
  17. गर्म चाशनी को कांच के बर्तन में न डालें, बर्तन चटक सकता है.
  18. जब हल्का ठंडा हो जाए, तब इसे कांच के जार में ट्रांसफर करें.
  19. अब इसमें 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1 चम्मच काला नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
  20. मुरब्बे को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  21. इसे कांच या फूड ग्रेड कंटेनर में भरकर रखें.
  22. 2 से 3 दिन बाद आंवले चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे और पूरी तरह तैयार हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: गैस, एसिडिटी, कब्ज के लिए घर पर पाचक चूर्ण कैसे बनाएं? ये रहा देसी तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Murabba Recipe, Gooseberry Benefits, How To Make Amle Ka Murabba At Home, Amla Murabba Recipe Hindi, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com