विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

डाइट नहीं खा कर भी कम होगा वजन, बस इन 5 रेसिपीज को करें ट्राई

Weight Loss Diet: अगर आप भी अपने वजन को कम करने के लिए हेल्दी रेसिपीज की तलाश कर रहे है, तो ट्राई करें ये 5 आसान और टेस्टी व्यंजन.

डाइट नहीं खा कर भी कम होगा वजन, बस इन 5 रेसिपीज को करें ट्राई
Weight Loss: वजन कम करने के लिए क्या खाएं.

Weight Loss Diet: बढ़ता वजन आज के दौर की आम लेकिन गंभीर समस्या में से एक है. लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह की डाइट और एक्सरसाइज का सहारा लेते है, लेकिन ज्यादातर प्रयास अधूरे रह जाते है , क्योंकि वो सही और बैलेंस डाइट को फॉलो नहीं कर पाते हैं. क्योंकि स्वादहीन और बोरिंग खाना उन्हें पसंद नहीं आता. ऐसे में अगर आप भी कुछ हेल्दी लेकिन स्वादिष्ट  की तलाश कर रहे हैं, जो सेहतमंद होने के साथ-साथ वजन को घटाने में भी मददगार हो तो इन 5 आसान पौष्टिक रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.

वजन घटाने में मददगार हैं ये 5 रेसिपीज- These 5 Best Recipes For Weight Loss:

1. ओट्स वेजिटेबल चीला-

मोटापे को कम करने के लिए ओट्स वेजिटेबल चीला ट्राई कर सकते है. ओट्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए ओट्स पाउडर , दही ,प्याज , टमाटर , हरी मिर्च ,धनिया , नमक  की आवश्यकता होती है. इसे बनाने के लिए ओट्स पाउडर में दही मिलाकर घोल बना लें. सब्जियां और मसाले मिलाएं . तवे पर थोड़ा-सा तेल डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. चीला बन कर तैयार है. आप इसे ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

Latest and Breaking News on NDTV

2. मूंग दाल सूप-

मूंग दाल सूप सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. मूंग दाल सूप बनाने के लिए मूंग दाल , हल्दी ,अदरक , लहसून , नींबू  की आवश्यकता होती है. इसे बनाने के लिए आप दाल को उबाल लें और छोंक लगाए , इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से नींबू डाल लें और मूंग दाल सूप तैयार है.

3. स्प्राउट सलाद-

स्प्राउट सलाद वजन घटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग, चना ,खीरा , प्याज , टमाटर , नींबू और चाट मसाले को अच्छे से मिला लें और मिक्स कर लें. 

4. दालिया उपमा-

दालिया उपमा बनाने के लिए दालिया प्याज, गाजर, मटर, सरसों और करी पत्ता चाहिए. अब आप दालिया को सब्जियों के साथ हल्का भूने और पानी डालकर पकाएं. दलिया बनकर तैयार है. 

5. ग्रीन स्मूदी- 

ग्रीन स्मूदी बनाने के लिए 1 केला , 1 कप पालक , 1 बड़ा चम्मच ओट्स, सादा पानी या नारियल पानी लें और सभी को मिक्सी में डालकर इसकी स्मूदी बना लें. ये वजन घटाने ही नहीं शरीर को पोषण पहुंचाने में भी मददगार है.

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vajan Kam Karne Ke Liye Kya Khaye, These 5 Best Recipes To Lose Weight In Kilos, Vajan Kaise Kam Kare, Vajan Kaise Ghataye, Weight Loss, Weight Loss Recipes, 5 Weight Loss Recipes, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com