विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2021

देखें: वड़ोदरा का पट्टी समोसा रूमाली रोटी के साथ कैसे बनाया जाता है

Vadodara's Patti Samosa: हर राज्य यूनिक स्ट्रीट फूड पेश करता है, जिनमें से कोलकाता का काठी रोल, मुंबई का वड़ा पाव, पंजाब के छोले कुलचे और दिल्ली के मोमोज कुछ सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड हैं.

Also Read in
देखें: वड़ोदरा का पट्टी समोसा रूमाली रोटी के साथ कैसे बनाया जाता है
Patti Samosa: वीडियो को यू्ट्यूब पर 1.19 मिलियन से अधिक बार देखा गया.
  • पट्टी समोसा मूल रूप से छोटे आकार का होता है.
  • वडोदरा में, पट्टी समोसा रूमाली रोटी के साथ बनाया जाता है.
  • वडोदरा का पॉपुलर स्ट्रीट फूड है पट्टी समोसा.

Vadodara's Patti Samosa:  इंडियन डिशेज अपने कल्चर जितना ही व्यापक है और इसमें कोई दोराय नहीं है. इंडियन फूड कल्चर की वैराइटी की पेशकशों को परिभाषित करने में स्ट्रीट फूड एक मेजर रोल निभाता है. यदि आप ढूढ़ रहे हैं, तो आप पाएंगे कि हर राज्य यूनिक स्ट्रीट फूड पेश करता है- जिनमें से हर एक स्वादिष्ट है, जो आपके माइंड और पैलेट पर एक स्ट्रॉन्ग इंप्रेसन छोड़ता है. कोलकाता का काठी रोल, मुंबई का वड़ा पाव, पंजाब के छोले कुलचे और दिल्ली के मोमोज कुछ सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड हैं जो राज्यों की खाने की आदत को परिभाषित करने में मदद करते हैं. हालांकि, कुछ फूड ऑप्शन हैं जिन्हें अभी खोजा जाना बाकी है. ऐसा ही एक पॉपुलर उदाहरण है वडोदरा का पट्टी समोसा. आम समोसे की तरह इसमें भी तीखा आलू-प्याज की फिलिंग होती है. लेकिन समोसे के आकार और बाहरी परत में क्या अंतर है. पट्टी समोसा मूल रूप से छोटे आकार का होता है, बहुत पतली बाहरी परत के साथ क्रिस्पी समोसे. और, वडोदरा में, इसे रूमाली रोटी के साथ बनाया जाता है. हां, आपने सही सुना!

फूड व्लॉगर अमर सिरोही ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल 'फूडी इनकार्नेट' पर वडोदरा के पॉपुलर पट्टी समोसा की एक झलक साझा की. वीडियो की शुरुआत अमर के पट्टी समोसे की पॉपुलैरिटी के बारे में बोलने से होती है. फिर वह अपने फैंस को सबसे पॉपुलर पट्टी समोसा की दुकानों में से एक में ले जाता है, जहां केवल एक दिन में दस हज़ार से अधिक पीस बेचे जाते हैं. वह सब कुछ नहीं हैं. उन्होंने इस पॉपुलर स्ट्रीट फूड को कैसे बनाया जाता है, इसकी क्लिप भी साझा कीं.

लगभग 3:30 मिनट के वीडियो में, हम देख सकते हैं कि हलवाई उबले हुए आलू को प्याज, धनिया पत्ती और अन्य मसालों के साथ मैश कर रहे हैं. फिर उन्होंने रूमाली रोटियों को मीडियम साइड के स्ट्रिप्स में काट दिया और आलू को एक रेगुलर समोसे की तरह अंदर भर दिया. फिर इन समोसे को डीप फ्राई किया जाता है और फ्राई हुई मिर्च के साथ (बिना किसी चटनी के) गरमा गरम बेचा जाता है. पहले से ही स्लर्प कर रहे हैं?

यहां देखें पूरा वीडियोः

वीडियो को यू्ट्यूब पर 1.19 मिलियन से अधिक बार देखा गया, 6.3 हजार लाइक्स और सैकड़ों कमेंट मिले. कुछ ने इसे "स्वादिष्ट" कहा, कुछ ने वडोदरा में अन्य पॉपुलर समोसे की दुकानों के बारे में बताया. 

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Mutton Spring Roll: विंटर पार्टी के लिए झटपट बनाएं टेस्टी मटन स्प्रिंग रोल
Never Eat These Foods With Tea: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें
Year Ender 2021: चाइनीज बिरयानी से लेकर पड़ोसी के लिए केक बनाने तक, देखें साल 2021 के पांच वायरल वीडियो
Year Ender 2021: वजन घटाने के लिए 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ये हर्बल ड्रिंक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samosa Recipe, Street Food, Patti Samosa, Vadodara's Patti Samosa, Patti Samosa Recipe, पट्टी समोसा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com