Buknu Kaise Banaye: गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की मांग बढ़ जाती है. इन्हीं में से एक लोकप्रिय और बेहद फायदेमंद मसाला है बुकनू, जो आयुर्वेद में पाचन तंत्र के लिए खास तौर पर बेहद कारगर बताया जाता है. उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत कई शहरों में सदियों से प्रसिद्ध यह मसाला जड़ी-बूटियों का संतुलित मिश्रण है, जो पाचन तंत्र के लिए वरदान साबित होता है.
कैसे बनाएं बुकनू- (How To Make Uttar Pradesh Special Buknu)
यूपी टूरिज्म डिपार्टमेंट के अनुसार, बुकनू केवल साधारण मसाला नहीं है, बल्कि आयुर्वेदिक परंपरा का एक स्वादिष्ट हिस्सा है. इसमें सोंठ, काला नमक, हींग, मेथी, अजवाइन, हल्दी, जीरा और कई अन्य दुर्लभ जड़ी-बूटियों को सही अनुपात में मिलाया जाता है. यह मिश्रण न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पेट को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है.

गर्मी के मौसम में भोजन के बाद एक चुटकी बुकनू लेने से पाचन संबंधी अधिकांश परेशानियां दूर रहती हैं. यह मसाला न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि भोजन को पचाने में भी आसानी प्रदान करता है. यही कारण है कि कई परिवारों में बुकनू को पीढ़ी दर पीढ़ी घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. बुकनू जैसे प्राकृतिक मसालों का नियमित उपयोग न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत रखता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है.
किस चीज के साथ खाएं बुकनू-
कानपुर और आसपास के इलाकों में बुकनू को खासा लोकप्रियता प्राप्त है. लोग इसे परांठे, पूरी, दाल-चावल,सलाद, चटनी या किसी भी भोजन पर हल्का-सा छिड़ककर खाते हैं. बुकनू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है. गर्मियों में भारी भोजन के बाद होने वाली अपच, कच्ची डकार, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं में यह बेहद कारगर साबित होता है.
बुकनू खाने के फायदे-
आयुर्वेद के अनुसार, बुकनू में मौजूद जड़ी-बूटियां पेट की आग (अग्नि) को संतुलित रखती हैं. सोंठ और अजवाइन पाचन को तेज करती हैं, हींग और काला नमक गैस की समस्या कम करते हैं, जबकि हल्दी सूजन और संक्रमण से बचाव करती है. मेथी और जीरा पेट को ठंडक देते हैं और भूख बढ़ाने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- चाय बनाते समय ये टाइमिंग गलती कर रहे हैं? तभी स्वाद खराब आता है
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं