- दही कचौड़ी का वायरल वीडियो.
- जयपुर के वेंडर का वायरल हुआ वीडियो.
- यहां देखें कैसे तैयार होती है दही कचौड़ी.
Dahi Kachori: स्नैक्स की जब भी बात आती है समोसा,ब्रेड पकौड़ा और कचौड़ी का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. कचौड़ी राजस्थान का एक पॉपुलर फूड है, जिसने देश भर के फूडी पसंद करते हैं. इसका लेयर, कुरकुरा बाहरी हिस्सा और आलू, मटर और पनीर जैसी स्वादिष्ट सामग्री बिल्कुल यूनिक है. अक्सर चटनी और सेव के साथ इसका आनंद लिया जाता है, यह स्नैक्स किसी भी फूडी के लिए एक वास्तविक आनंद है. वैसे तो आपने कई तरह की कचौड़ी ट्राई की होगी, लेकिन क्या आपने कभी दही के साथ कचौड़ी ट्राई की है? पहली बार में यह कॉम्बिनेशन आपको अजीब लग सकता है, लेकिन जयपुर में यह काफी पॉपुलर है. हमने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस यूनिक स्नैक की प्रीपरेशन वाला वीडियो देखा, और यह हर जगह फूड लवर में एक्साइटमेंट जगा रहा है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @oyehoyeindia ने शेयर किया है. क्लिप में, एक आदमी को अपने नंगे हाथों का उपयोग करके हर आटे की बॉल को बेलते हुए, उसे शेप देने के लिए अपनी बांह पर दबाते हुए देखा जा सकता है. कचौड़ी भरने और साइड को सील करने के बाद, वह उन्हें गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक फ्राई करते हैं और एक्साइटेड भीड़ को दही और पुदीना चटनी के साथ सर्व करते हैं. पेज के मुताबिक, यह दही कचौड़ी जयपुर में पूरन कचौड़ी वाला नाम के स्टॉल पर बेची जा रही है.
ये भी पढ़ें: सूरत के स्ट्रीट वेंडर ने बनाई अनोखी सब्जी, वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स का फूटा गुस्सा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस यूनिक स्ट्रीट फूड के वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत रिएक्शन दिया. जबकि कुछ ने इसे पसंद किया और इसे ट्राई करने के लिए एक्साइटेड थे, दूसरों ने ना पंसद किया. एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत पसंद है. देख के ही मन कर गया." एक दूसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, "यह हींग की कचौड़ी है. यह आसानी से पच जाती है और आप इसे तीन से चार दिनों तक स्टोर करक रख सकते हैं. यदि आप जयपुर जाते हैं, तो आपको इसे अवश्य ट्राई करना चाहिए." एक अन्य ने कहा, "बेस्ट." हालांकि, कुछ लोगों ने हाइजीन पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, "हर कोई उनकी कलाई और बांह के बालों को नजरअंदाज कर रहा है. उन्होंने ऐसा क्यों किया?" एक अन्य ने कहा, "सबसे ज्यादा इनहाइजीन!" एक कमेंट में लिखा था, "टेक्नीक क्या थी? आटे के साथ बालों वाले पसीने को कलाई पर छूने से आपको कुरकुरी कचौड़ी मिलती है, मुझे लगता है."
यह पहली बार नहीं है जब लोगों ने अस्वच्छ भोजन प्रथाओं के बारे में चिंता जताई है। इससे पहले जूस प्रोसेसिंग प्लांट का एक चौंकाने वाला वीडियो एक कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में एक मंथन मशीन में लाल और नारंगी खाद्य रंग, चीनी सिरप और अन्य रसायनों के साथ एक गाढ़ा पीला तरल मिलाया जा रहा है। प्रसंस्करण के बाद, तरल को बोतलों में डिब्बाबंद किया जाता है या प्लास्टिक रैपर में पैक किया जाता है और विक्रेताओं को डिलीवरी के लिए बड़े डिब्बों में रखा जाता है। पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं