दुनिया भर में भारतीय खाने के शौकीन आपको मिल जाएंगे. क्योंकि यहां के खाने का फ्लेवर इसे सबसे अलग बनाता है. भारतीय सड़कें आकर्षण का खजाना हैं, स्पेशली खाने के शौकीनों के लिए, जहां अनगिनत वैराइटी हैं. आज लोग यूनिक एक्सपेरिमेंट में लगातार आगे बढ़ रहे हैं जिसके वीडियो अक्सर ऑनलाइन सामने आते हैं. हाल ही के एक वीडियो ने निश्चित रूप से हमारा ध्यान खींचा है और यह आपको आश्चर्यचकित भी कर सकता है. इसमें सूरत के एक वेंडर को सामान्य सब्जियों के बजाय चीज का उपयोग करके सब्जी बनाते हुए दिखाया गया है. और तो और, चीज का उपयोग इतनी बड़ी मात्रा में किया जाता है कि चीज लवर्स भी इस असामान्य क्रिएशन को ट्राई करने में संकोच कर सकते हैं. वीडियो देखने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.
वायरल हो रहा वीडियो इंस्टाग्राम पेज @foodie_incarnet द्वारा शेयर किया गया था. इस यूनिक सब्जी को बनाने की प्रक्रिया अमूल चीज को छोटे क्यूब्स में काटने से शुरू होती है. फिर क्यूब्स को बटर और क्रीम ग्रेवी से भरे बाउल में डाल दिया जाता है. इतना ही नहीं - ऊपर और भी चीज के पीसेस डाले जाते हैं. अंत में, उन पर क्रीम डाली जाती है. पेज के अनुसार, इस डिश का नाम 'चीज अंगूरी' है और इसे गुजरात के सूरत में स्थित साईनाथ चीज़ अंगूरी नामक भोजनालय में बेचा जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 11.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया और हजारों कमेंट मिले. ऑनलाइन ग्रुप स्ट्रीट वेंडर के क्रिएशन से काफी नाखुश था. एक व्यक्ति ने लिखा, "नहीं. लोगों को क्या दिक्कत है? वे कुछ भी क्यों खा रहे हैं?" एक अन्य ने कमेंट किया, "कभी नहीं." दूसरे ने मजाक में कहा, "खाना तो अच्छा है, बस थोड़ा चीज़ की कमी थी."
चौथे यूजर ने लिखा, 'भैया, एक प्लेट हार्ट अटैक दो ना.' "अगले दिन ब्लड ग्रुप, कोलेस्ट्रॉल पॉजिटिव," एक अन्य कमेंट पढ़ें. छठे व्यक्ति ने कमेंट किया, "कार्डियोलॉजिस्ट आपका स्थान चाहता है." एक अन्य ने कहा, "तभी सूरत की जनसंख्या कम हो रही है आजकल." आठवें यूजर ने कमेंट किया, "कोई आश्चर्य नहीं कि आजकल लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है, यह सीधे तौर पर दिल के लिए जहर है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं