विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

मानसून में चाय के साथ कुछ चटपटा और फ्राइड खाने का कर रहा है मन, तो इन 5 स्नैक्स को जरूर करें ट्राई

Monsoon Special Snacks: मानसून का मौसम है. ऐसे में आपका दिल कुछ मसालेदार और चटपटा खाने का कर रहा है, तो आप इन स्नैक्स को चाय के साथ ट्राई कर सकते हैं.

मानसून में चाय के साथ कुछ चटपटा और फ्राइड खाने का कर रहा है मन, तो इन 5 स्नैक्स को जरूर करें ट्राई
Monsoon Special Snacks: बारिश की बूंदों के साथ चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए बनाएं ये स्नैक्स.

5 Monsoon Special Snacks: मानसून की बारिश, खिड़की के बाहर टपकती बूंदें और हाथ में गरमा-गरम चाय की एक प्याली के साथ साथ फ्राइड स्नैक्स खाने को मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है. मानसून की बारिश अपने साथ नमी ही नहीं बल्कि भूख भी लाती है, जो खास तौर पर कुछ मसालेदार और चटपटा खाने वाली क्रविंग होती है, जैसे ही बारिश की बूंदें गिरती हैं हमारा मन करता है कुछ स्वादिष्ट और चटपटा खाने का. ऐसे में अगर चाय के साथ आप भी क्विक स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं. 

मानसून में चाय के साथ जरूर ट्राई करें ये स्नैक्स-(Monsoon Special Snacks)

1. समोसा-

समोसा एक पॉपुलर स्नैक्स है जो चाय के साथ अधिक स्वादिष्ट लगता है. समोसे के अंदर आलू , मटर और मसालों का बना चटपटा मिक्सचर भरा जाता है और फिर डीप फ्राई किया जाता है. इसे हरी या इमली की चटनी के साथ खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में नमक को गीला होने से बचाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/ lovelightsonia

2. पकौड़े-

पकौड़े बारिश के मौसम में सबसे अधिक खाए जाते है. इसे बनाने के लिए बेसन के घोल में डुबोकर प्याज, आलू , पनीर आदि के पकौड़े बना सकते हैं. गर्म पकौड़े जो बारिश के मौसम में चाय के साथ परफेक्ट स्नैक बनते हैं. 

3. ब्रेड पकौड़ा-

ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए, ब्रेड में मसालेदार आलू भर लें. इसके अलावा आप इसमें पनीर और मटर का भी उपयोग कर सकते है. इसके बाद इन्हें तेल में तल लें अब ब्रेड पकौड़ा खाने के लिए तैयार है. स्वाद और बढ़ाने के लिए इसे टमैटो सॉस या चटनी के साथ पेयर करें. 

4. कचौड़ी-

मसालेदार दाल या आलू से भरी कुरकुरी कचौड़ी काफी स्वादिष्ट होती है क्योंकि, यह एक देसी स्वाद देती है इसे अधिकतर चटनी या सब्जी के साथ खाया जाता है जो हर बाइट में देसी स्वाद देती है. 

5. भेल पूरी-

भेल पूरी जो मुरमुरा, प्याज, टमाटर और खट्टी-मीठी चटनी को मिलाकर बनाया जाता है. यह एक चटपटी डिश है जिसे तले बिना आप कही भी झटपट बना सकते है.

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Monsoon Special Snacks For Tea Time, Barish Mein Chai Ke Sath Kya Khaye, Samosa, Pakode, Bread Pakoda, Kachori, Bhel Puri, Monsoon, Raindrops, Masaledaar Snacks, Chatpata, Snacks, Sauce, Chatni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com