विज्ञापन

मैंने उबला हुआ दूध फ्रिज में रखा लेकिन फट गया, यहां हो गई गलती

उबालने के बाद भी फट रहा है दूध? सिर्फ उबालना काफी नहीं, ये छोटी-सी चूक बिगाड़ देती है पूरा दूध, जानें सही तरीका.

मैंने उबला हुआ दूध फ्रिज में रखा लेकिन फट गया, यहां हो गई गलती
दूध क्यों फट जाता है?
NDTV

दूध एक ऐसी चीज है जिसके बिना सुबह की शुरुआत ही नहीं होती, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दूध अचानक फट जाता है या खराब हो जाता है. जब भी ऐसा होता है, तो न सिर्फ मेरे पूरे दिन का बजट बिगड़ जाता है, बल्कि मूड भी खराब हो जाता है. मेरी तरह कई लोग यही सोचते हैं कि दूध को उबाल लिया, तो अब वह बिल्कुल सेफ है पर सच तो यह है कि सिर्फ उबालना काफी नहीं है. दूध को सही सलामत रखने के लिए उसे किस बर्तन में रखा जा रहा है और फ्रिज के अंदर उसकी जगह कौन सी है, ये छोटी-छोटी बातें बहुत बड़ा असर डालती हैं.

दूध उबालते समय ये गलती मत करना

अक्सर मैं दूध उबालने के बाद उसे गैस पर या स्लैब पर ही घंटों के लिए छोड़ देती थी ताकि वह अपने आप रूम टेम्परेचर पर आ जाए. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो जान लें गर्मियों के दिनों में यह गलती भारी पड़ सकती है. किचन में गर्मी ज्यादा होने की वजह से हवा में मौजूद बैक्टीरिया दूध में बहुत तेजी से पनपने लगते हैं और दूध खट्टा होकर फट जाता है. इसलिए, उबालने के बाद दूध को बहुत देर तक खुला बाहर न छोड़ें।दूसरी तरफ, अक्सर मैं एकदम खौलता हुआ या बहुत गर्म दूध सीधे उठाकर फ्रिज के अंदर रख देती थी, लेकिन ऐसा करना भी बिल्कुल गलत था. बता दूं, ऐसा करने से फ्रिज पर लोड पड़ता है, उसका अंदर का तापमान बिगड़ जाता है और आसपास रखी बाकी खाने की चीजें भी खराब होने का खतरा बन जाता है. समझदारी इसी में है कि दूध को पहले थोड़ा नॉर्मल होने दें, जब वह हल्का गरम या गुनगुना बचे, तब उसे अंदर रखें.

स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

बर्तन का चुनाव भी बहुत मायने रखता है. दूध को हमेशा साफ और एयर-टाइट डब्बे में पलटना चाहिए. अगर आपके पास ज्यादा दूध है, तो उसे एक बड़े बर्तन में भरने के बजाय दो-तीन छोटे डिब्बों में बांट लें. छोटे बर्तनों में दूध जल्दी ठंडा होता है और डिब्बे का ढक्कन टाइट रहने से फ्रिज में रखी दूसरी चीजों की महक दूध में नहीं मिलती.

इसके अलावा, सबसे बड़ी गलती जो हम जाने-अनजाने करते हैं, वह है दूध को फ्रिज के दरवाजे वाली रैक में रखना. जब भी हम फ्रिज खोलते-बंद करते हैं, दरवाजे का तापमान बार-बार बदलता रहता है, जिससे दूध जल्दी खराब होने लगता है. दूध हमेशा फ्रिज के अंदर वाली, यानी पिछली शेल्फ पर रखना चाहिए जहां ठंडक एक जैसी बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें: कैसरोल में रखते ही गीली हो जाती हैं रोटियां? अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, घंटों तक रहेंगी एकदम सॉफ्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dudh Fatne Ka Karan, Dudh Fatna Shubh Ya Ashubh, Kitchen Hacks, Milk Storage Tips, Dudh Fatne Se Kaise Bachaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com