- कचौरी उत्तर भारत में चाव से खाया जाने वाला स्नैक है.
- इसे बहुत से मौकों पर बनाया जाता है.
- कचौरी को विभिन्न प्रकार की फीलिंग से बनाया जा सकता है.
कचौरी एक लाजवाब भारतीय स्ट्रीट फूड हैं जिसे बहुत से मौकों पर बनाया जाता है. कोई त्योहार हो या फिर भी शाम की चाय का वक्त हो अगर आप किसी के सामने कचौरी सर्व करेंगे तो कोई भी उसे खाने से इनकार नहीं करेगा. राजस्थान में तो वैसे भी कचौरी बहुत ही पॉपुलर है, सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग कचौरी खाना पसंद करते हैं. इसे आप चटनी या फिर आलू की ग्रेवी वाली सब्जी के साथ भी खा सकते हैं. कचौरी को विभिन्न प्रकार से बनाया जा सकता है. आलू कचौरी, मसाला कचौरी, मटर कचौरी, दाल भरी कचौरी इन सबके बीच प्याज की कचौरी को कैसे भूला जा सकता है. इन सभी का अपना एक अलग स्वाद होता है.
कचौरी उत्तर भारत में चाव से खाया जाने वाला स्नैक है, जिसे मैदे से तैयार किया जाता है और एक मसालेदार फीलिंग को इसके अंदर भरकर इसे तला जाता है. इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कचौरी खाने के शौकीन होते हुए भी फ्राई होने की वजह से इसको चखने से परहेज करते हैं, ऐसे ही लोगों को देखते हुए हमने कचौरी बनाने के लिए बेहतरीन तरकीब का निकाली है. क्यों न कचौरी को फ्राई करने की जगह उन्हें बेक किया जाए. यह तरीका उन लोगों को जरूर पसंद आएगा जो ज्यादा तेल होने की वजह से अपने फेवरेट स्ट्रीट फूड का मजा नहीं ले पाते हैं. हमारी बेक्ड कचौरी की रेसिपी आपके बहुत काम आएगी तो अगली बार जब आपका मन कचौरी खाने का करें, इस रेसिपी को ट्राई करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्या आपने कभी ब्रेड 65 का नाम सुना है? अगर नहीं तो ट्राई करें इस लाजवाब स्नैक को, देखें वीडियो
घर पर कैसे बनाएं बेक्ड कचौरी:
सामग्री
50 gms उड़द दाल पाउडर
3 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
4 टी स्पून सौंफ का पाउडर
6 टी स्पून धनिया पाउडर
1/4 टी स्पून हींग
1 टी स्पून यीस्ट
250 ग्राम गेंहू का आटा
2 टी स्पून चीनी
पानी
स्वादानुसार नमक
1-2 टी स्पून तेल
तरीका:
फीलिंग तैयार करने के लिए:
1.एक बाउल में उड़द दाल का पाउडर निकाल लें और इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। यह फूला और ड्राई होना चाहिए.
2.इसमें लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, हींग मिक्स करें और गर्म पानी की मदद से इसे नरम कर लें.
कचौरी बनाने के लिए:
1.एक बाउल लें और इसमें गेंहू का आटा, चीनी, पानी और यीस्ट डालकर केनड बना लें। डो को एक घंटे के लिए रख दें.
2.डो पर हल्का सा तेल डालकर इससे पैटी बनाएं और इसके बीच उड़द दाल की पीठी भरें. इसे बेलन से 6 से 7 इंच में बेल लें.
3.एक बेकिंग ट्रे में तेल लगाए और 160 डिग्री पर प्रीहिट ओवन में इसे क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक इसे बेक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं