विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2022

अगर आप भी तोरई को करते हैं नापसंद तो ट्राई करें यह भरवां तोरई की खास सब्जी

तोरी एक ऐसी सब्जी है जो हो सकता है आपकी पसंदीदा सब्जियों की लिस्ट में ना आती हो, मगर गर्मियों के दौरान इस सब्जी को खाना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है.

अगर आप भी तोरई को करते हैं नापसंद तो ट्राई करें यह भरवां तोरई की खास सब्जी
  • यह खाने में काफी लाइट होती है.
  • यह बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होती है.
  • ज्यादातर लोग इसे हल्के मसालों के साथ बनाना पसंद करते हैं.

तोरी एक ऐसी सब्जी है जो हो सकता है आपकी पसंदीदा सब्जियों की लिस्ट में ना आती हो, मगर गर्मियों के दौरान इस सब्जी को खाना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है. यह खाने में काफी लाइट होती है और बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें एनाल्जेसिक और एंटीइंफ्लामेटरी, एंटीबैक्टीरियल, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, फ्लोरिन जैसे गुण होते हैं. यह एक बेल वाली सब्जी है और इसे आप तोरी, तुरई और तोरई जैसे नामों से भी जानते हैं. ज्यादातर लोग इसे हल्के मसालों के साथ बनाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम तोरई की सब्जी की अनोखी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे एक बार बनाने के बाद आप हर बार बनाना चाहेंगे.

घर पर परफेक्ट क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए यहां देखें 5 कुकिंग टिप्स

अब तक आप भरवां भिंडी, बैंगन और टिंडा ट्राई किए होंगे लेकिन क्या भरवां तोरई के बारे में आपने सुना है, अगर नहीं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर बनाकर देखें. अब आप यह सोच रहे हैं कि इसे बनाना काफी मुश्किल है तो ऐसा बिलकुल नहीं है. बेसिक मसालों के साथ एक मिश्रण तैयार किया जाता है. तोरई को धोने के बाद छिलकर साफ करने के बाद इस कुछ बड़े हिस्सों में काट लें. इन टुकड़ों को बीच से काटकर इस मिश्रण को भरने के बाद प्याज, हरी मिर्च और कुछ अन्य मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है. भरवां तोरई की इस खास सब्जी की रेसिपी को यूट्यूबर शेफ रेशू ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है.

कैसे बनाएं भरवां तोरई | भरवां तोरई रेसिपी:

1. तोरई लें उन्हें छीलकर धो लें. इन्हें 2 इंच की लंबाई के टुकड़ों में काट लें.

2. इनके बीच में कट लगाकर एक तरफ रख दें.

3. एक बाउल लें, इस धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, सौंफ पाउडर, आमचूर पाउडर, क्रश जीरा, हींग, गरम मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स करें.

4. अब थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं और इस पेस्ट को कटी हुई तोरई में भरें.

5. गैस पर एक कढ़ाही रखें और इसमें तेल गरम करें, इसमें कददूकस की हुई प्याज डालकर कुछ देर भूनें.

6. बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड भूनें.

7. तोरई डालें और मसाले के साथ मिलाएं और धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर कुछ देर पकाएं.

8. चेक करें अगर तोरई नरम हो गई है तो गैस बंद कर दें और हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें.

भरवां तोरई की पूरी वीडियो यहां देखें:

Roated Mango Chutney: भुने आम की इस स्वादिष्ट चटनी को आज ही आजमाएं- Video Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stuffed Torai, Stuffed Torai Ki Sabji, Bharwan Torai, Bharwan Torai Recipe, Stuffed Torai Recipe Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com