ऑफिस में देर तक काम करते रहना, रात में ठीक समय पर न सोना, ये सभी चीजें हमारी निजी और व्यावसायिक जिंदगी पर काफी प्रभाव डालती हैं। कई लोग ऑफिस में देर रात तक काम करते हैं या फिर अगले दिन की मीटिंग या रिपोर्ट की तैयारी में लगे रहते हैं।
सुबह उठने में देरी होना, जिसकी वजह से पार्क में जाकर दौड़ न लगाना, साथ ही ऑफिस पहुंचने में भी लेट हो जाना। यहां तक की नाश्ता तक ढंग से बैठकर न कर पाना। इन सभी के बीच आप अपनी बॉडी पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। एक्सरसाइज तो दूर, खुद को फिट भी नहीं रख पाते हैं।
बिना चीरे या काटे दूर होगा किडनी स्टोन, गुर्दा पथरी को दूर करेंगी ये 5 चीजें...
क्या सचमुच Curd Rice खाने से ही आप बन सकते हैं खुशमिजाज! यहां है जवाब...
फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है अलसी, खाएं तो जरा संभल कर...
Dates Benefits: हड्डियां होंगी मजबूत, त्वचा बनेगी खूबसूरत और उतरेगा हैंगओवर... खजूर के 10 फायदे
इन सभी कामों में व्यस्त रहने के बावजूद, अगर आपको पता चले कि खुद को फिट रखा जा सकता है, तो कैसा रहेगा। जो लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं और जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, वे अब ऑफिस में ही एक्सरसाइज कर सकते हैं। जरूरत है, तो सिर्फ अपने काम करने की जगह पर ट्रेडमिल लगाने की। ऐसा करने से आप एक्सरसाइज समेत ऑफिस का काम एक साथ पूरा कर सकते हैं।
वैसे तो, ये विचार कोई नया नहीं है, आजकल ज़्यादातर ऑफिसों में आपको जिम उपकरणों पर चर्चा सुनाई देगी। ख़ासतौर से ट्रेडमिल, तो शायद सभी बड़े ऑफिस जैसे गूगल, माइक्रोसोफ्ट, एवरनोट, हयात और मैरियट के परिसर में लगा दिखाई देगा। एक तरफ जहां कई लोगों के ऊपर ऑफिस में मौजूद जिम उपकरणों को देखकर फिट रहने का जुनून सवार रहता है, तो कई मानते हैं कि ये सिर्फ ध्यान खींचने के केंद्र हैं।
Ashwagandha Side Effects: इन 8 लोगों को नहीं खाना चाहिए अश्वगंधा, अश्वगंधा के नुकसान
इन सभी तरह की आलोचना और अंतर को देखते हुए मैक्गिल यूनिवर्सिटी, कनाडा के शोधकर्ताओं का मानना है कि काम करने की जगह पर अगर ट्रेडमिल मौजूद होता है, तो यह ऑफिस के काम को काफी आरामदायक बना देता है। यही नहीं, सारा दिन बैठकर काम करने से होने वाले गर्दन और कंधों के दर्द को भी यह कम करता है।
डायबिटीज टिप्स और नुस्खों के लिए ये भी पढ़ें - More Diabetes Tips and Remedy
Diabetes: ये तीन चीजें करेंगी ब्लड शुगर लेवल को कम, यहां है आयुर्वेदिक नुस्खे...
Eggs For Diabetes: क्या डायबिटीज रोगी खा सकते हैं अंडे? यहां है जवाब
Diabetes: यह तीन चाय करेंगी Blood Sugar को कंट्रोल, डायबिटीज़ होगी दूर...
Diabetes Management: कंट्रोल होगा ब्लड शुगर और डायबिटीज, जानें लहसुन के फायदे
Diabetes And Blood Sugar Levels: डायबिटीज से जुड़े 8 झूठ, जिन्हें सच मानते आए हैं आप
Tulsi Leaves For Diabetes: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कैसे काम आती है तुलसी...
Diabetes Management: शकरकंदी के हैं कई फायदे, सही रहता है ब्लड शुगर
यूरोपियन जनरल ऑफ अप्लाइड फिज़िओलॉजी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक चलते-चलते टाइप करने से आप गर्दन और कंधों के दर्द को कम कर सकते हैं।
ऐसा साबित करने के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों को बैठकर या चलते हुए 90 मिनट तक टाइप करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने गर्दन, कंधे, कलाई, कमर के नीचे का हिस्सा और कोहनी तक के हिस्से की मांस पेशियों में होने वाली गतिविधियों को नापा। शोधकर्ताओं का कहना था कि काम करते समय 10 में से एक को मांसपेशियों में तनाव और दर्द महसूस होता है।
Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे
मैक्गिल यूनिवर्सिटी, कनाडा से शोधकर्ता जूली कोट का कहना है, 'चाहे आप कंप्यूटर पर काम करते हों या एक एथ्लीट हों। सभी की मांसपेशी या मांसपेशियों के ग्रुप को तभी तनाव पहुंचाता है, जब रक्त प्रवाह सही ढंग से काम न कर रहा हो। शरीर काम करने और चलाते रहने के लिए ही बना है।'
अगर आप ऑफिस में काम करते समय ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते हैं, तो समझिए की आप अपनी गर्दन और कंधों की मांसपेशियों को मज़बूत बना रहे हैं। (इनपुट IANS से)
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं