स्टील के पानी की बोतलों को अक्सर हम गहराई से क्लीन नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से उसमें काफी गंध आने लगती है. बोतल से आने वाली बदबू न सिर्फ पानी का स्वाद खराब करती हैं, बल्कि सेहत पर भी गहरा असर डाल सकती हैं. इसलिए इन बोतलों को क्लीन करना बहुत ही जरूरी है. अगर आप भी पानी पीने वाले बोतलों को साफ करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे स्टील की बोतलों को भी आप काफ कर सकते हैं. यहां जानते हैं पानी पीनी की बोतल से आ रही बदबू को कैसे साफ करें?
बेकिंग सोडा दूर करे बोतल की गंध
बेकिंग सोडा बोतल को क्लीन करना का एक असरदार नुस्खा हो सकता है. इसकी मदद से बोतल को साफ करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसे बोतल में डालें और फिर इसमें गर्म पानी भर दें. इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बोतल को अच्छी तरह हिलाकर साफ पानी से धो लें. इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया और गंदगी हट जाती है.
व्हाइट विनेगर से भी जाएगी बोतल की गंध
अगर बोतल से काफी तेज गंध आ रही है, तो आप सफेद सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आधी बोतल में सफेद सिरका और आधी में गर्म पानी भरें. इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में बोतल को ब्रश से साफ करके धो लें. सिरका बदबू पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करके बोतल को भी साफ करने में असरदार होता है.
नींबू और नमक का घरेलू नुस्खा
नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड और नमक की सफाई से बोतल से आने वाली गंध को दूर किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए एक नींबू का रस लें और एक चम्मच नमक लेकर इसे बोतल में डालें. अब थोड़ा गर्म पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह हिलाएं. करीब 15 मिनट बाद ब्रश से साफ करके धो लें. इससे बोतल में फ्रेशनेस भरी खुशबू आएगी.
धूप में सुखाना न भूलें
बोतल को अगर आप साफ और बदबू फ्री रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से बोतल को खोलकर धूप में खुला छोड़ दें. लगातार कुछ दिनों क ऐसा करने से बदबू गायब हो जाएगी. धूप में प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया को कम करने और नमी दूर करने में मदद करती है.
ये भी पढ़ें - किचन के मैले काले हुए कपड़े को कैसे साफ करें? 3 हैक्स से मिटाए जिद्दी काले दाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं