विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

काजू बादाम भी फेल हैं इस सस्ते से ड्राई फ्रूट्स के आगे, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

Chilgoza Benefits: क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना चिलगोजा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में क्या प्रभाव पड़ सकता है.

काजू बादाम भी फेल हैं इस सस्ते से ड्राई फ्रूट्स के आगे, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन
Chilgoza Benefits: चिलगोजा खाने के बड़े फायदे.

Chilgoza Khane Ke Fayde: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि काजू, बादाम, किशमिश के अलावा भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है. हम बात कर रहे हैं चिलगोजा की. ये बाकि ड्राई फ्रूट्स की तुलना में इतना पॉपुलर नहीं है. लेकिन इसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. चिलगोजा खाने में काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. क्योंकि इसमें विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन और क्या है खाने का तरीका.

चिलगोजा खाने का तरीका- (Right Ways To Eat Chilgoza)

चिलगोजे को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे चाकू से छीलने की जगह साफ हाथों से छीलकर खाएं. इसे भून कर खा सकते हैं या सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं. 

चिलगोजा खाने के फायदे- Health Benefits Of Eating Chilgoza:

1. डायबिटीज-

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है चिलगोजा का सेवन. क्योंकि इसमें एंटी-डायेबेटिक गुण होने के कारण ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें- रात भर पानी में भिगोकर रख दें 2 इलायची और सुबह खाली पेट कर लें, इन लोगों के लिए चमत्कार से कम नहीं

Latest and Breaking News on NDTV

2. हार्ट-

चिलगोजा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होने के कारण ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप इस ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं.

3. हड्डियों-

चिलगोजा में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.

4. मोटापा-

मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप चिलगोजा का सेवन कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार है. 

5. मसल्स-

अगर आप भी मसल्स को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए चिलगोजा का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
This Small Dry Fruit Is More Powerful Than Cashew And Almond Raisins, Chilgoza Khane Ke Fayde, Chilgoza Benefits, Chilgoza For Health, What Happens If You Eat Chilgoza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com