विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2025

पोषण का पॉवरहाउस है ये सस्ता सा अनाज, इन लोगों को डाइट में जरूर करना चाहिए शामिल

Lobia Khane Ke Fayde: क्या आप जानते हैं कि लोबिया खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. अगर आपको हैं ये समस्याएं तो जरूर करें इसका सेवन.

पोषण का पॉवरहाउस है ये सस्ता सा अनाज, इन लोगों को डाइट में जरूर करना चाहिए शामिल
Cowpeas Benefits: लोबिया खाने के फायदे.

Lobia Seeds Benefits In Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण से भरपूर चीजों डाइट में शामिल करना चाहिए. जब भी प्रोटीन और पोषण की बात होती है तो दाल का नाम वेजिटेरियन की लिस्ट में सबसे पहले होता है. क्योंकि दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. दाल भारतीय मील का एक अहम हिस्सा है. आमतौर पर हम दाल को लंच और डिनर में खाते हैं. दाल में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि, विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं. लेकिन एक दाल ऐसी है जिसे पोषण का भंडार कहा जाता है. जी हां हम बात कर रहे हैं लोबिया की जिसे हिंदी में चवली (चवली की फली) के नाम से भी जाना जाता है. लोबिया को सिर्फ दाल ही नहीं बल्कि, कई तरह की रेसिपीज में भी इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए जानते हैं रोजाना लोबिया खाने के फायदे.

लोबिया खाने के फायदे- (Lobia Khane Ke Fayde)

1. पाचन-

ज‍िन लोगों को कब्‍ज, एस‍िड‍िटी जैसी समस्‍या है, उन्‍हें लोबि‍या का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मल त्याग को आसान बनाने में मददगार हैं.

ये भी पढ़ें- मोटे पेट को कम करने के लिए चिया सीड्स में मिलाकर पी लें ये खट्टी चीज, तेजी से घटने लगेगा वजन

Latest and Breaking News on NDTV

2. वजन को घटाने-

क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो रोजाना एक कटोरी खा लें लोबिया दाल. क्योंकि इसमें मौजूद गुण वजन को घटाने में मददगार हैं.

3. डायबिटीज-

लोबिया डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए यह फायेमंद है. ग्‍लूकोज को रेगुलर करने के ल‍िए लोब‍िया का सेवन फायदेमंद हो सकता है. 

4. इम्यूनिटी-

लोबिया में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

कैसे करें लोबिया को डाइट में शामिल- (How To Add Lobia In Diet)

लोबिया को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे आप दाल के रूप में खा सकते हैं. अगर आपको दाल पसंद नहीं तो आप इसका सलाद बना के खा सकते हैं. इसे भीगाकर स्प्राउट्स के रूप में भी खा सकते हैं.

GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
This Cheap Grain Is A Powerhouse Of Nutrition, Ye Log Khaye, Lobia Khane Ke Fayde, Lobia Seeds Benefits, Lobia Dal Khane Ke Fayde, Who Should Eat Lobia, Lobia For Weight Loss, Lobia For Digestion, Lobia For Diabetes, How To Eat Lobia Seeds, Cowpeas, Cowpeas Benefits, Cowpeas For Health, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com