विज्ञापन

घर पर बनाएं बाजार जैसी लौकी की बर्फी, जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Lauki Barfi Recipe: लौकी की बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो हल्की होने के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है और ये आसानी से तैयार हो जाती है. अगर आप हेल्दी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

घर पर बनाएं बाजार जैसी लौकी की बर्फी, जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Lauki Ki Barfi Recipe
AI

Lauki Barfi Recipe: मीठा खाने का मन हो तो अक्सर लोग बाजार की मिठाइयों पर भरोसा करते हैं, लेकिन घर पर बनी मिठाई स्वाद और शुद्धता दोनों में बेहतर होती है. लौकी की बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो हल्की होने के साथ बेहद स्वादिष्ट भी लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं होता और घर की साधारण सामग्री से आसानी से तैयार हो जाती है. अगर आप कुछ अलग और हेल्दी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Lauki Ki Barfi)

  • लौकी- 1 किलो
  • चीनी- 200 से 250 ग्राम
  • मावा- 250 ग्राम
  • घी- 3 से 4 चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बादाम, काजू, पिस्ता-  सजाने के लिए
  • फूड कलर-  वैकल्पिक

 यह भी देखें- कॉकरोचों ने आपके घर पर भी लगा रखा है डेरा, आजमाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, दूर-दूर तक फिर कभी नहीं आएंगे नजर

लौकी की बर्फी बनाने की विधि- (How To Make Lauki Ki Barfi)

  1. सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब इसे कद्दूकस करें और बीच का नरम हिस्सा अलग कर दें. कद्दूकस की हुई लौकी को हल्के हाथ से दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें. इससे बर्फी का टेक्सचर बेहतर बनेगा.
  2. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें लौकी डालकर मध्यम आंच पर भूनें. कुछ मिनट बाद जब कच्चापन खत्म हो जाए, तब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मिश्रण नीचे न चिपके. जब दूध सूख जाए, तब अगला स्टेप करें.
  3. अब इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. चीनी पिघलने पर मिश्रण थोड़ा ढीला हो जाएगा, लेकिन धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा. इसके बाद मावा और थोड़ा घी डालें और अच्छे से मिलाएं. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डाल दें.
  4. अब एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर उसे चिकना कर लें. तैयार मिश्रण उसमें डालकर समान रूप से फैला दें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबा दें. इसे 3 से 4 घंटे तक सेट होने दें.
  5. जब बर्फी पूरी तरह जम जाए, तो इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें.

घर पर बनी यह लौकी की बर्फी स्वाद में बाजार जैसी ही लगती है और हर खास मौके को और भी खास बना देती है.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com