कसूरी मेथी की खुशबू किसी भी सब्जी के स्वाद और जायके को पूरी तरह बदल देता है. खुशबू के साथ ही मेथी सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होती है. मेथी की पत्तियों को सुखाकर बनने वाले इस मसाले का अपना ही एक इतिहास है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में बेहद मशहूर इस मसाले का इतिहास हमारे पड़ोसी देश से जुड़ा है. मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने कसूरी मेथी के इतिहास पर बेहद दिलचस्प जानकारी शेयर की है. साथ ही ये भी बताया है कि भारत में कहां सबसे अधिक मेथी की खेती होती है.
यहां देखें वीडियो:
भारत में यहां होती हैं सबसे अधिक मेथी की खेती
शेफ कुणाल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भारत में सबसे अधिक मेथी की खेती राजस्थान के नागौर जिले में होती है. इसके अलावा पंजाब में भी मेथी की खेती बड़ी मात्रा में होती है.
पाकिस्तान से जुड़ा है इतिहास
शेफ कुणाल ने बताया कि कसूरी मेथी का नाम पाकिस्तान के कसूर से आया है, जहां मूल रूप से इसकी खेती की जाती है. कसूर में इस मेथी की खेती होने की वजह से ही इसका नाम कसूरी मेथी पड़ा. वहां कि मेथी की पत्तियों को सुखाकर कसूरी मेथी बनाया जाता है. भारत में राजस्थान और पंजाब में इस मेथी की खेती होती है.
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?घर में ऐसे तैयार करें कसूरी मेथी
घर पर कसूरी मेथी तैयार करने के लिए मेथी के पत्तों को तोड़कर उसे अच्छे से धो लें. अब कॉटन के साफ कपड़े में रखकर उसे अच्छे से पोंछ लें. अब इन पत्तियों को सूखने के लिए धूप में रख दें. आप पंखे में भी इसे रख कर सुखा सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
The History Of Kasuri Methi, Kasuri Methi, कसूरी मेथी









