Tea Time Snacks: सुबह हो या शाम चाय के साथ कुछ गर्मा गरम स्नैक खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. अगर बात की चाय सुबह की नाश्ते की तो हमारे पास काफी ऑप्शन होते हैं क्योंकि, सुबह दिन का सबसे जरूरी मील होता है. ऐसे में हम कुछ लाइट स्नैक्स नहीं खा सकते हैं. लेकिन बात जब शाम की चाय की आती है, तो हमारे दिमाग में पहला ख्याल समोसा, ब्रेड पकौड़ा का आता है. अगर आप भी इन स्नैक्स को खाने के आदी हैं. मगर आप इसमें कुछ हेल्दी और पोषण का पैक चाहते हैं तो आपके बचाव में पनीर का पकौड़ा आ सकता है. पनीर को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. असल में पनीर सिर्फ प्रोटीन की ही नहीं, बल्कि पोषण का खजाना है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं, कैसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर पकौड़ा.
पनीर दूध से बना एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन सभी लोग खाना पसंद करते हैं. पनीर से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती है. आपको बता दें कि पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम , विटामिन डी , फोलिक एसिड , विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी 12 जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024 Date: 29 या 30 अक्टूबर कब है धनतेरस? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और माता लक्ष्मी को लगने वाला भोग

कैसे बनाएं पनीर पकौड़ा- (How To Make Paneer Pakodas Recipe At Home)
पनीर पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, सोडा और नमक डालें. इसे अच्छी तरह मिला लें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. एक कड़ाही में रिफाइंड तेल को गर्म करें. पनीर को बैटर में डालकर अच्छी तरह कोट कर लें और इसे कड़ाही में डालकर गोल्डन फ्राई करें. एक प्लेट में निकालें और अपनी पसंद की सॉस के साथ मजे लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं