विज्ञापन

तरबूज की ऐसी बर्फी नहीं खाई होगी, ठंडी-ठंडी मिठास गर्मी में दिल खुश कर देगी, नोट करें रेसिपी

How To Make Watermelon Barfi: क्या आपको पता है तरबूज खाने का एक और तरीका है, जो न सिर्फ खाने में दिखने में अच्छा है, बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी है.

तरबूज की ऐसी बर्फी नहीं खाई होगी, ठंडी-ठंडी मिठास गर्मी में दिल खुश कर देगी, नोट करें रेसिपी
तरबूज से बनाये स्वादिष्ट बर्फी

How To Make Watermelon Barfi: गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंड और मीठा-मीठा तरबूज खाने का मजा ही अलग है. ज्यादातर लोग इसे काटकर, नमक छिड़कर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसे खाने का एक और तरीका है, जो न सिर्फ खाने में दिखने में अच्छा है, बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी है. अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या है? हम बात कर रहे हैं तरबूज की बर्फी की. चलिए बिना देरी किए जानते हैं इसे बनाने की विधि क्या है?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

तरबूज की बर्फी कैसे बनती है?

सामग्री:

  • तरबूज का रस (1 कप)
  • कॉर्नफ्लोर (1 से 2 चम्मच)
  • दूध (1/2 कप)
  • ड्राई फ्रूट (बादाम, पिस्ता, किशमिश)
  • इलायची पाउडर (स्वादानुसार)
  • चीनी (स्वादानुसार)
  • देसी घी 

तरबूज की बर्फी बनाने की विधि?

  • तरबूज को टुकड़ों में काटकर बीज निकाल लें. अब इसका रस निकालकर एक पैन में डालें, हल्की चीनी मिलाएं और फिर हल्की आंच पर गर्म करें.
  • अब कॉर्नफ्लोर को पनि में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें.
  • अब इस घोल को तरबूज वाले मिश्रण में धीरे-धीरे डालते जाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गांठ न बने. कुछ ही देर में मिश्रण गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा.
  • अब इसमें दूध पाउडर मिलाकर अच्छे से चलाते रहें, जब मिश्रण पककर थोड़ा भारी हो जाए और पैन के किनारों से अलग दिखने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  • अब एक प्लेट या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें. तैयार मिश्रण को इस पर बराबर फेलाएं.
  • ऊपर से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स छिड़कें और हल्के हाथों से दबा दें.
  • कम से कम 2 से 3 घंटे ठंडा होने के बाद इसे अपनी पसंद के अनुसार बर्फी के टुकड़ों में काट लें. 

इसे भी पढ़ें: दूध फट गया? फेंकने की बजाय बनाएं ये 6 देसी मिठाइयां, हर कोई पूछेगा आपने कैसे बनाई

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tarbuj Ki Barfi Recipe, Tarbuj Ki Barfi Kaise Banaen, Watermelon Barfi Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com