Chemically Ripe Watermelon: गर्मियों का मौसम आ चुका है और आम के बाद अगर किसी फल का इंतजार गर्मियों में सबसे ज्यादा किया जाता है, तो वह है तरबूज, जिसे खाने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं और ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. वहीं अगर आप मार्केट में गहरे लाल रंग के तरबूज को देखकर खुश हो जाते हैं, तो खरीदने से पहले एक बार सोच लीजिए, क्योंकि ज्यादा लाल दिखने वाले तरबूज आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर पेट को. ऐसे में आइए जानते हैं, कैसे केमिकल से पके हुए तरबूज की पहचान कर सकते हैं. इस बारे में जानकारी एक्सपर्ट ने दी है.
तरबूज केमिकल वाला है या असली इन तरीकों से करें पहचान
- एक्सपर्ट ने बताया जब भी आप तरबूज खरीदने जाते हैं और उसका एक हिस्सा पीला और बाकी का हरा है, तो समझ जाएं कि वह तरबूज प्राकृतिक रूप से पका हुआ है.
- केमिकल से पके हुए तरबूज की पहचान करने के लिए डंठल चेक कर सकते हैं, अगर वह आपको पका हुआ नहीं दिख रहा है, तो समझ लीजिए, उसे आर्टिफिशियल तरीके से पकाया गया है.
इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नही है सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन, खाने के बाद देखें कमाल
- जब आप तरबूज को काटते हैं, तो इसके बीज के कलर को भी देखकर आप चेक कर सकते हैं. क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आपने तरबूज काटा और बीज आपका पका ही नहीं है और तरबूज लाल दिख रहा है. इसका मतलब ये है कि वह आर्टिफिशियल तरीके से पकाया गया है.
- जब आप तरबूज काटते हैं और आपको लगता है कि कहीं पर बहुत ज्यादा लाल है और कहीं पर बहुत कम लाल है, तो समझ जाएं इसे पकाने में केमिकल का प्रयोग किया गया है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
केमिकल से पकाए गए तरबूज खाने के नुकसान
तरबूज को जल्दी पकाने और लाल करने के लिए ऑक्सीटोसिन केमिकल का प्रयोग होता है, जिसका असर हेल्थ पर पड़ता है. बता दें, इस तरह से तरबूज खाने से स्वास्थ्य समस्याएं काफी हो सकती है, जिसमें पेट में दर्द, नर्वस ब्रेकडाउन, उल्टी, त्वचा पर अल्सर आदि शामिल है. इसलिए जब भी आप तरबूज की खरीदारी करने जाएं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें, ताकि आपकी सेहत न बिगड़े.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं