विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2021

Star Fruit For Health: इम्यूनिटी से लेकर डायबिटीज तक, स्टार फ्रूट खाने के पांच फायदे

Star Fruit Health Benefits: स्‍टार फ्रूट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ये न केवल खाने में स्वादिष्ट है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. स्टार फ्रूट को कमरख के नाम से भी जाना जाता है. यह फल दिखने में तारे की तरह नजर आता है.

Star Fruit For Health: इम्यूनिटी से लेकर डायबिटीज तक, स्टार फ्रूट खाने के पांच फायदे
Star Fruit Benefits: स्‍टार फ्रूट को कई औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है.
  • स्‍टार फ्रूट में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है.
  • स्‍टार फ्रूट के सेवन से इम्यूनिटी और एनर्जी को बढ़ाया जा सकता है.
  • स्‍टार फ्रूट को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.

Star Fruit Health Benefits:  स्‍टार फ्रूट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ये न केवल खाने में स्वादिष्ट है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. स्टार फ्रूट को कमरख के नाम से भी जाना जाता है. यह फल दिखने में तारे की तरह नजर आता है. ये देखने में जितना सुंदर है उतना ही स्वादिष्ट भी. स्‍टार फ्रूट को कई औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. स्टार फ्रूट में विटामिन बी, विटामिन सी, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. इस फल को खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं ये डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. स्टार फ्रूट में पाए जाने वाले फाइबर के गुण पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं.

स्टार फ्रूट खाने के फायदेः (Star Fruit Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी के लिएः

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए स्टार फ्रूट का सेवन कर सकते हैं. पोषक तत्व और विटामिन सी के गुणों से भरपूर स्टार फ्रूट के सेवन से शरीर में इम्यूनिटी और एनर्जी को बढ़ाया जा सकता है.

jtuhl2q8

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए स्टार फ्रूट का सेवन कर सकते हैं. Photo Credit: iStock

2. पाचन के लिएः

स्टार फ्रूट आपके पाचन को बेहतर बनाए रखने में भी मददगार हो सकता है. स्टार फ्रूट में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज और पेट की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. 

3. डायबिटीज के लिएः

स्टार फ्रूट के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. यह रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मददगार है. इसमें फाइबर के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो डायबिटीज में लाभदायक हो सकता है. 

4. हार्ट के लिएः

हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है स्टार फ्रूट. इसमें फॉलिक एसिड, विटामिन बी 9 और  एंटीऑक्सीडेंट काफी होता है, जो हार्ट की समस्याओं से आपको बचाए रखने में मदद कर सकता है.

5. बालों के लिएः

स्टार फ्रूट में विटामिन बी और सी के साथ एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. इसके सेवन से बालों को लंबा और चमकदार बनाया जा सकता है.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Star Fruit Benefits, Star Fruit Benefits In Hindi, Star Fruit For Diabetes, Star Fruit Health Benefits, Star Fruits For Weight Loss, Star Fruit For High Blood Pressure, Star Fruit For Health, Star Fruit For Choledterol, Star Fruit Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com