Paneer Purity Check In Hindi: त्यौहारों का समय चल रहा है ऐसे में बाजार में बड़ी मात्रा में पनीर में मिलावट देखने को मिल रही है. मार्केट में मिलने वाले मिलावटी पनीर से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. पनीर एक ऐसी चीज है जिसे खाना हर कोई पसंद करता है. लेकिन आज के समय में मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट देखी जा सकती है. फिर चाहे ये खाने की चीजें हों या कोई अन्य सामान. आपको बता दें कि खाद्य विभाग ने हाल ही कई जगह पर छापा मारा और उन्हें सिर्फ पनीर ही नहीं बल्कि, मेवा और कई मिठाई में भी मिलावट मिली. इन सब मिलावटी चीजों का सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. पनीर दूध से बनने वाली चीज है, जिसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन नकली पनीर खाने से कैसे बचें. अगर आप भी मार्केट से पनीर खरीदते हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल.
घर पर कैसे करें असली और नकली पनीर की पहचान- (How To Check Purity Of Paneer At Home)
1. पनीर को पहचानने के लिए इसे मसल कर देखें. अगर पनीर टूटकर बिखरने लगे तो समझ लें कि पनीर नकली है, क्योंकि इसमें मौजूद स्कीम्ड मिल्क पाउडर ज्यादा दबाव सहन नहीं कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. असली पनीर सॉफ्ट होता है. लेकिन अगर आपका पनीर टाइट है तो यह मिलावटी पनीर है. टाइट पनीर खाते समय रबड़ की तरह खिंच सकता है.

3. पनीर को पानी में उबालकर जब पनीर ठंडा हो जाए तो इसमें अरहर दाल या सोयाबीन का का पाउडर डालकर देखें. अगर पनीर काला पड़ जाए तो समझे की पनीर नकली है.
नकली पनीर खाने के नुकसान- (Side Effects Of Nakli Paneer)
- अगर आप नकली पनीर खा रहे हैं तो इससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है.
- नकली पनीर में मौजूद केमिकल से पेट दर्द की समस्या हो सकती है.
- कई लोगों को नकली पनीर खाने के चलते उल्टी की समस्या हो सकती है.
- अगर आप नकली पनीर खा रहे हैं तो इससे एलर्जी भी हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं