विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2020

Simple Diabetic Diet Tips: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें

Simple Diabetic Diet Tips: डायबिटीज के रोगियों को बहुत सी खाने-पीने की चीजों से परहेज होता है. डायबिटीज को जीवनशैली और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. आमतौर पर माना जाता है कि डायबिटीज के मरीज को ज्‍यादा कार्बोहाइड्रेट, फैट और चीनीयुक्‍त मीठे पदार्थ कम या न के बराबर खाने चाहिए.

Simple Diabetic Diet Tips: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें
Simple Diabetic Diet Tips: डायबिटीज के रोगियों को थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाना चाहिए.
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है.
  • बादाम को हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है.
  • दूध में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते है

Simple Diabetic Diet Tips: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई सटीक इलाज नहीं है, डायबिटीज से आज हर वर्ग के लोग परेशान है. डयबिटीज के रोगियों को अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है. डायबिटीज के रोगियों को बहुत सी खाने-पीने की चीजों से परहेज होता है. डायबिटीज को जीवनशैली और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. आमतौर पर माना जाता है कि डायबिटीज के मरीज को ज्‍यादा कार्बोहाइड्रेट, फैट और चीनीयुक्‍त मीठे पदार्थ कम या न के बराबर खाने चाहिए. डायबिटीज के मरीजों को साबुत अनाज, ओट्स, चने का आटा, मोटे अनाज और दूसरे हाई फाइबर फूड का सेवन अधिक करना चाहिए. डायबिटीज के रोगियों को एक साथ अधिक खाना, खाना नुकसानदायक हो सकता है. डायबिटीज के रोगियों को थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाना चाहिए. इससे वो अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं. डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो उनके लिए फायदेमंद हो. तो चलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं. जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. 

डायबिटीज में इन चार चीजों का सेवन करना लाभदायकः

1. टमाटर जूसः

डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है. सुबह खाली पेट टमाटर के जूस में नमक और काली मिर्च मिलाकर पीने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

सर्दी के सीजन को और भी बनाएंगी खास Winter Special Recipes

cq082jag

डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है.

2. बादामः

बादाम को हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम भी कर सकता है बादाम, भीगे हुए बादाम का सेवन करना डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. 

3. दूधः

दूध में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते है, दूध को पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है, दूध का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभदायक हो सकता है.

4. मटरः

हरी मटर में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है. जो सेहत और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि स्वाद और सेहत से भरपूर मटर डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है.  

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

High-Fiber Foods: हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 6 फाइबर फूड्स

Foods To Avoid In Winter: सर्दियों के मौसम में भूलकर भी न करें इन पांच चीजों का सेवन!

Nutrients Rich Food: औषधीय गुणों से भरपूर है अमरूद, जानें ये चार अद्भुत लाभ

India's Biggest Orange: ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है भारत के नागपुर का संतरा, यहां जानें

Most Popular Indian Street Food: स्ट्रीट फूड खाना है पसंद तो जरूरी ट्राई करें आलू शकरकंदी चाट, यहां देखें रेसिपी वीडियो

Kartik Purnima 2020: जानें कब है कार्तिक पूर्णिमा, व्रत विधि, शुभ मूहूर्त और महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simple Diabetic Diet Tips, Diabetes Diet, Diabetes Food List, Diabetes Diet Chart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com