विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2021

Side Effects Of Almond: बादाम खाने के हैरान करने वाले नुकसान

Side Effects Of Eating Almond: ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बादाम एक ऐसा नट्स है जिसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है, लेकिन बादाम का ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.

Side Effects Of Almond: बादाम खाने के हैरान करने वाले नुकसान
Side Effects Of Almond: गर्मियों के मौसम में बादाम का ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं.
  • बादाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • बादाम को ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • बादाम को हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

Side Effects Of Eating Almond:  ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बादाम एक ऐसा नट्स है जिसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, विटामिन के, विटामिन ई, प्रोटीन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार माने जाते हैं. बादाम को ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है. बादाम को हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बादाम के सेवन से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं, तो चलिए आज हम आपको बादाम खाने के नुकसान बताते हैं. 

बादाम खाने के नुकसानः (Badam Khene Ke Nuksan)

1. पथरीः

बादाम को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन पथरी के मरीजों के लिए बादाम का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है. बादाम में मौजूद ऑक्सलेट से पथरी के मरीजों को नुकसान हो सकता है.

5u3a3geg

पथरी के मरीजों के लिए बादाम का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है. Photo Credit: iStock

2. मोटापाः

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं या डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बादाम का सेवन ज्यादा न करें. बादाम में कैलोरी और वसा अधिक मात्रा में होता है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है. 

3. पाचनः

बादाम का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पाचन की समस्या हो सकती है. बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो पाचन में परेशानी पैदा कर सकते हैं. 

रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Light Breakfast: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नाश्ते में इन 7 लाइट रेसिपीज को करें ट्राई
Pav Bhaji Dosa: बेहतरीन स्वाद और कम्फर्ट फूड के लिए ट्राई करें पाव भाजी डोसा
Aloo Ka Halwa: साधारण हलवा खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें आलू का स्वादिष्ट हलवा
Black Chickpeas Recipes: स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर हैं काले चने से तैयार ये रेसिपीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Almond (Badam) Benefits, Almond Side Effects, Almond Disadvantage, Almond For Health, Almond Side Effects In Summer, Almond Bad Effects, Almond Benefits, Almond Benefits For Skin, Almond Benefits And Side Effects Hindi, Badam Khene Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com