- केले में नेचुरल शुगर होता है, जो डायबिटीज को बढ़ाने का काम कर सकता है.
- अस्थमा के मरीजों को केले के सेवन से बचना चाहिए.
- केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है.
Side Effects Of Bananas: केला एक ऐसा फल है जिसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में पूरी दुनिया जानती है. केला को लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं. इसलिए केला पूरी दुनिया में सर्वाधिक खाया और पसंद किया जाने वाला फल है. केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. केला में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. केले का स्वाद मीठा होता हैं. और कच्चे केले से कई व्यंजन भी बनाए जाते हैं. केला वजन घटाने के लिए, मसल्स बनाने के लिए और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए इ्तेमाल किया जाता है. केला पोषक तत्वों का खजाना है, केले में थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैगनिशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि केले के सेवन से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं. वैसे भी किसी भी चीज की अति सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. और जिन लोगों को केले से एलर्जी है उन्हें केले का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. तो चलिए आज हम आपको केले से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं.
केले के सेवन से होने वाले नुकसानः (Side Effects Of Eating Too Many Bananas)
1. डायबिटीजः
डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक है केले का सेवन. केले में नेचुरल शुगर होता है, जो डायबिटीज को बढ़ाने का काम कर सकता है. अगर आप केले का अधिक सेवन करते हैं. तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Chicken Recipes: सर्दी में आपको स्वाद को और बेहतर बनाएंगी यह 9 चिकन रेसिपीज

डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक है केले का सेवन.
2. अस्थमाः
अस्थमा के मरीजों को केले के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि केले के सेवन से अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उन्हें केले के सेवन से परहेज करना चाहिए.
3. वजन बढ़ानेः
केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है. केले को वजन घटाने के लिए जाना जाता है. लेकिन अधिक मात्रा में केले के सेवन से वजन घटने की जगह बढ़ सकता है.
4. कब्जः
जिन लोगों को पेट फूलने और कब्ज की शिकायत है उन्हें केले के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि ये कब्ज को कम करने की जगह बढ़ाने का काम कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
आपको भी खूब पसंद आएगा यह चटपटा मैसूर मसाला डोसा, इस तरह घर पर बनाएं- Recipe Video
Onion For Long Hair: बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं प्याज के ये चार आसान तरीके!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं