श्रद्धा कपूर खाने की शौकीन हैं और उनका इंस्टाग्राम हैंडल इस बात का पक्का सबूत देता है. कुछ दिन पहले, उन्होंने अपने योगा सेशल की एक फोटो पोस्ट की थी. फोटो में हम देख सकते हैं कि श्रृद्दा कपूर अपनी योगा मैट पर आराम से बैठकर सेल्फी ले रही थीं. लेकिन मजा यहीं से शुरू होता है. दरअसल एक फैन पेज ने इस फोटो को एडिट कर के इसमें कुछ टेस्टी क्रेंच जोड़ा है. उन्होंने फोटो को एडिट किया और श्रद्धा के ठीक बगल में कई तरह की खाने की चीजें रख दीं. उसके कैप्शन में लिखा, "श्रद्धा कपूर इसे पोस्ट करना चाहती थीं लेकिन गलती से उन्होंने दूसरी तस्वीर पोस्ट कर दी...? क्या मैंने यह सही किया?" अब, जब श्रद्धा ने इस पोस्ट को देखा, तो वो भी इस मस्ती में शामिल हो गई. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, "यह कल की ओरिजिनल फोटो है," इसके साथ कुछ फनी इमोजी लगी हुई थीं.
आइए जानते हैं वो कौन से टेस्टी फूड आइटम्स इस फोटो को और बेहतरीन बना रहे थे फोटो की शोभा बढ़ा रहे थे? अपनी फूड क्रेविंग्स को थामे रहें, क्योंकि यह आंखों के लिए किसी पार्टी से कम नही हैं. श्रृद्धा के साथ फोटो में पानी पुरी, जलेबी, स्पेगेटी, क्रोइसैन, पास्ता, वड़ा पाव और यहां तक कि गुलाब जामुन, पूड़ी और कई तरह की सब्जियों के साथ एक भारतीय थाली रखी हुई थी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
यहां देखें पोस्ट:

यहां देखें श्रृद्धा की ओरिजिनल पोस्ट:
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब श्रृद्धा ने अपनी फूड डायरी की झलक फैंस के साथ शेयर की है. वो फिट रहने के साथ ही अपने खाने को भी खूब एंजव्याए करती हैं. चाहे वो घर का बना टेस्टी खाना हो या फिर फेमस स्ट्रीट फूड जैसे पानी-पूरी, मिसल पाव, रगड़ा पेटीज और वड़ा पाव ये सारी चीजें श्रद्धा बहुत मजे से खाती हैं. इन सब बातों से तो आप समझ गए होंगे कि वो कितनी बड़ी फूडी हैं. लेकिन एक सवाल जो मन में आता ही है कि इतना सब खाने के बाद भी वो खुद को इतना फिट कैसे रखती हैं. तो हम आपको बता दें कि स्ट्रीट फूड के साथ वो हेल्दी फूड जैसे सलाद, फ्रूट्स को भी खाना खूब पसंद करती हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी फेवरेट फूड डायरी को फैंस के साथ शेयर किया जिसे देखकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा. पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं