Bhagyashree With Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अक्सर इंस्टाग्राम पर फूड और सेहत से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं. अगर आप उन्हें फॉलो करते हैं तो आपको पता होगा कि एक्ट्रेस खाने की कितनी शौकीन हैं. उन्हें अलग-अलग तरह के फूड का टेस्ट लेते देखा जाता है. इस बार एक्ट्रेस ने अपने पति हिमालय दासानी के साथ सुखद डेट का आनंद लिया. आप उन्हें वीडियो में साउथ इंडियन खाने का लुत्फ उठाते देख सकते हैं. साउथ इंडियन फूड जैसे इडली, डोसा, उपमा और उत्तपम हेल्दी ब्रेकफास्ट माने जाते हैं. वीडियो छोटे क्लिप की एक सीरीज में सामने आया, जिसमें कपल को केले के पत्तों पर सर्व किए गए कई डिशेज का टेस्ट लेते हुए दिखाया गया. उनमें से एक में, हम भाग्यश्री को अपने पति को खाने की चीजों में से एक खिलाते हुए भी देखते हैं.
सर्व प्लेटों पर, एक दो आइटम नहीं बल्कि अनेक स्वादिष्ट डिशेज नजर आ रही हैं जिसमें मेदु वड़ा, रवा डोसा, सांबर, रसम, पोडी मसाला और स्वादिष्ट चटनी दिख रही है. इसके अलावा हमारी आंखें जिस चीज से खुद को बचा नहीं पाई वो डिश है स्वीट. एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली डेट को स्वीट नोट पायसम के साथ पूरा करते देखा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
पोस्ट पर एक नज़र डालें:
अगर आप भी एक्ट्रेस की प्लेट को देख कर क्रेव कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वाद और सेहत का बेस्ट काम्बों. ज्वार डोसा एक हेल्दी रेसिपी है. डोसा एक साउथ इंडियन डिश है जिसे आप कभी भी खा सकते हैं. इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं