- इस साल नवरात्रि का त्योहार 26 सितंबर से शुरू होने वाला है.
- यह नौ दिवसीय उत्सव देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है.
- शरद नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि के समान रीति-रिवाजों का पालन करते है.
भारत में नवरात्रि का उत्सव बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल नवरात्रि का त्योहार 26 सितंबर से शुरू होने वाला है और 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा. यह नौ दिवसीय उत्सव देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है. नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है जिसका अनुवाद ‘नौ रात' होता है. एक साल में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती हैं, और उनमें से दो बड़े पैमाने पर मनाएं जाते हैं. चैत्र नवरात्रि वसंत ऋतु के दौरान आती है और शरद नवरात्रि भारत में शरद ऋतु के मौसम के आगमन के साथ. शरद (शारदीय) नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि के समान धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं.
कैसे बनाएं ब्रेकफास्ट के लिए प्रोटीन से भरपूर सोया डोसा
शरद नवरात्रि 2022 : तिथि और पूजा का समयः
प्रतिपदा तिथि शुरू 26 सितंबर 2022 को 03ः23 प्रातः
प्रतिपदा तिथि समाप्त 27 सितंबर 2022 को 03ः08 प्रातः
स्रोत (द्रिकपंचाग डॉटकॉम)
शरद नवरात्रि 2022: महत्व और व्रत करने का तरीका
समृद्धि और सफलता के लिए हर दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है. कुछ लोग देवी की मूर्ति के साथ कलश की स्थापना भी करते हैं और हर दिन दूध, फल और ड्राई फ्रूट्स का भोग लगाते हैं. दसवें दिन, विजयदशमी को एक जलाशय में मूर्ति को विसर्जित करके मनाया जाता है. पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार लोग इस अवधि के दौरान मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन नहीं करते. वहीं हल्का, सात्विक आहार लेना पसंद करते हैं. कुछ भक्त पूरे नौ दिनों तक उपवास भी रखते हैं. अगर आप व्रत के दौरान पालन किए जाने वाले रीति रिवाज और चीजों को लेकर परेशान हैं तो हमने आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण चीजों की एक लिस्ट तैयार की है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
नवरात्रि उपवास के रीति रिवाज
आटा और अनाज का सेवन न करें
नियमित आटे के बजाय कुट्टू का आटा या सिंघारे का आटा और राजगिरा का आटा का इस्तेमाल करें. नियमित चावल की जगह समा के चावला खा सकते हैं. साथ ही, उपवास के दौरान साबूदाना और मखाना जैसे खाद्य पदार्थों को खाने की अनुमति है.
2. सेंधा नमक लें
रेगुलर नमक की तुलना में सेंधा नमक कम संसाधित होता है. सेंधा नमक एक ज्यादा क्रिस्टलीय नमक है जिसमें ज्यादा मात्रा में सोडियम क्लोराइड नहीं होता है. तो कोई अपने व्रत स्पेशल भोजन में टेबल सॉल्ट को सेंधा नमक से बदल सकता है.
3. खास खाना पकाने के तेल का इस्तेमाल करें
बीज आधारित तेल और रिफाइंड तेल का इस्तेमाल न करें. खाना पकाने के लिए देसी घी और मूंगफली के तेल का उपयोग किया जा सकता है.
4. दूध उत्पाद लें
नवरात्रि के दौरान दूध, पनीर, दही और अन्य दूध से बनें उत्पादों का सेवन किया जा सकता है.
5. अन्य खाद्य पदार्थों से बचें
आटा, अनाज के अलावा प्याज, लहसुन और दाल का सेवन भी नहीं करना चाहिए.
इस त्यौहार को आजमाने के लिए यहां कुछ बेहतरीन नवरात्रि व्यंजन दिए गए हैं.
कुट्टू-व्यंजनों के लिए यहां क्लिक करें.
सिंघाड़ा व्यंजनों के लिए यहां क्लिक करें.
मखाना व्यंजनों के लिए यहां क्लिक करें.
साबूदाना व्यंजनों के लिए यहां क्लिक करें.
कैसे बनाएं घर पर स्वादिष्ट इंस्टेंट गार्लिक का अचार- Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं