विज्ञापन

आरओ का पानी कितने दिन में खराब हो जाता है?

क्या RO का पानी भी खराब होता है? पीने से पहले जानें ये जरूरी बातें.

आरओ का पानी कितने दिन में खराब हो जाता है?
आरओ का पानी कब तक अच्छा रहता है.
Copilot

क्या आप भी यही सोचते हैं कि एक बार पानी RO मशीन से फ़िल्टर हो गया, तो वो हमेशा के लिए बिल्कुल साफ़ और सेफ़ हो गया. इसी वजह से हम अक्सर RO का पानी बड़े-बड़े कैन, बोतल या मटके में भरकर रख लेते हैं और हफ्तों तक उसी पानी को पीते रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या RO का पानी भी खराब हो सकता है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए एक्सपर्ट से जानें इस बारे में अधिक जानकारी.

​आरओ का पानी कितने दिन तक पी सकते हैं?

​पानी अपने आप में कभी एक्सपायर नहीं होता, लेकिन जब पानी से क्लोरीन निकल जाती है और वो हवा के संपर्क में आता है, तो उसमें बैक्टीरिया और जर्म्स पनपने लगते हैं. ​

कमरे के तापमान पर अगर आपने पानी को किसी साधारण बोतल या बाल्टी में रखा है, तो इसे 24 से 48 घंटे के अंदर पी लेना चाहिए.

​RO की इनबिल्ट टंकी- RO की sealed टंकी के अंदर पानी 3 से 5 दिन तक ठीक रहता है. लेकिन अगर आप कई दिनों तक बाहर जा रहे हैं, तो लौटने पर टंकी का पूरा पानी गिराकर नया पानी भरना ही बेहतर होता है.

अगर बर्तन पूरी तरह ढका और साफ़ है, तो पानी 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या कहती है स्टडी-

​हाल ही में आईआईटी मद्रास की एक रिसर्च में एक हैरान करने वाली बात सामने आई. रिसर्च में पाया गया कि RO मशीन तो पानी को बिल्कुल सही साफ़ करती है, लेकिन जब लोग उस पानी को गंदे बर्तनों में भरते हैं या खुले में रखते हैं, तो उसमें 'ई-कोलाई' जैसे बैक्टीरिया आ जाते हैं. यही बैक्टीरिया बाद में पेट दर्द, उल्टी और डायरिया का कारण बनते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV Image 

इस स्‍टडी में शोधकर्ताओं ने चेन्नई के 216 घरों से 262 पानी के नमूनों की जांच की.  RO सिस्टम पानी को साफ करने में प्रभावी पाए गए, लेकिन 262 में से 81 पोस्ट-RO नमूनों में E. coli बैक्टीरिया मिला.  शोधकर्ताओं का कहना है क‍ि समस्या RO मशीन में नहीं थी, बल्कि फिल्टर होने के बाद पानी की गलत स्टोरेज और हैंडलिंग में थी. गंदे या बिना ढके बर्तनों में पानी रखना, कंटेनरों को ठीक से साफ न करना, या नल के पानी से धोकर तुरंत RO पानी भरना दोबारा संक्रमण का कारण बन सकता है.

कैसे पहचानें की RO का पानी खराब हो गया है?

  • ​पानी से हल्की सी अजीब या बासी महक आना.
  • ​स्वाद का कड़वा या बदला हुआ लगना.
  • ​बर्तन की तह में हल्की चिकनाई या परत जमना.

​पानी को लंबे समय तक कैसे फ्रेश रखें- 

  1. रोज़ उतना ही पानी निकालें जितना आप एक दिन में पी सकें.
  2. ​पानी रखने के लिए हमेशा कांच या फ़ूड-ग्रेड स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें. प्लास्टिक की बोतल में लंबे समय तक पानी न रखें.  
  3. ​पानी के बर्तन को कभी भी खुला न छोड़ें.  
  4. ​जिस बोतल या जग में पानी रखते हैं, उसे रोज़ साफ़ पानी से धोएं.

ये भी पढ़ें-  कड़वी नीम में छिपे हैं सेहत के मीठे राज, जानें नीम की पत्तियां क्यों हैं वरदान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RO WATER, Ro Water Calcium Deficiency, Ro Water Health Risk, RO Water Ke Nuksan, Ro Water Myths Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com