विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2021

Real Golgappa Fan: दुल्हन ने शादी में गोलगप्पे से बनी ज्वैलरी पहनी, देखें वायरल वीडियो

Real Golgappa Fan: चाट हर भारतीय के दिल के करीब है. चाहे सेव पुरी हो या पाव भाजी, वड़ा पाव या पानी पुरी- चुनने के लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं. अगर कोई एक रेसिपी है जो चाट प्रेमियों को सबसे अधिक पसंद है, तो वह है पानी पूरी.

Also Read in
Real Golgappa Fan: दुल्हन ने शादी में गोलगप्पे से बनी ज्वैलरी पहनी, देखें वायरल वीडियो
Real Golgappa Fan: पानी पुरी एक ऐसा व्यंजन है जिसका कोई विरोध नहीं कर सकता.
  • चाट हर भारतीय के दिल के करीब है.
  • वीडियो में हम दुल्हन को देख सकते हैं जो गोलगप्पे से बनी ज्वैलरी पहने थी.
  • वीडियो को अभी तक 125 हजार लाइक्स मिले.

Real Golgappa Fan:  चाट हर भारतीय के दिल के करीब है. चाहे सेव पुरी हो या पाव भाजी, वड़ा पाव या पानी पुरी- चुनने के लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं. अगर कोई एक रेसिपी है जो चाट प्रेमियों को सबसे अधिक पसंद है, तो वह है पानी पूरी. देश भर में अलग-अलग नामों से जाना जाने वाला गोलगप्पा या पानी पुरी एक ऐसा व्यंजन है जिसका कोई विरोध नहीं कर सकता. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि पानी पुरी के लिए प्यार इतना ज्यादा है कि यह दुल्हन के श्रृंगार के हिस्से के रूप में दिखाई देता है? हां, आपने हमें सही सुना. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में एक दुल्हन ने गोलगप्पे की से बनी ज्वैलरी पहनी थी. हमें विश्वास नहीं है? जरा देखो तोः

 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूजर @arthibalajimakeoverstyles द्वारा शेयर किया गया था, जो दुल्हन अक्षय के लिए मेकअप आर्टिस्ट थे. इसे साझा किए जाने के बाद से 4.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 125 हजार लाइक्स मिले. छोटी क्लिप में, हम उस दुल्हन को देख सकते थे जिसने गोलगप्पे से बनी माला और कंगन पहने हुए थे. उनके सामने गोलगप्पे भी रखे हुए थे. एक रिश्तेदार को सिर पर गोलगप्पे से बना मुकुट रखते हुए देखा गया, जबकि वह कैमरे के लिए मुस्कुरा रही थी. यह शादी की रस्म का हिस्सा था या कुछ यूनिक, ज्वैलरी का खुलासा होना अभी बाकी है.

दुल्हन का वीडियो इंस्टाग्राम पर हिट हो गया, जिसमें यूजर्स अपने पानी पुरी प्यार करने वाले दोस्तों को टैग कर रहे थे. "ड्रीम मैरिज," एक यूडर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, जबकि दूसरे ने कहा, " पानीपुरी लवर के लिए बिल्कुल सही." दिलचस्प बात यह है कि मेकअप आर्टिस्ट के हैंडल पर दुल्हन का यह इकलौता वीडियो नहीं था. एक अन्य वायरल वीडियो में वही दुल्हन सिर पर चावल के पापड़ का ढेर लगाए बैठी नजर आ रही है. फिर उस ढेर को कुचल दिया गया, जो एक पेचीदा शादी की रस्म थी. यहां देखें. 
 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Bride Makeup With Panipuri, Bride Makeup With Golgappa, Real Golgappa Fan, Real Golgappa Fan Hindi, Golgappa Fan, Golgappa Lover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com