ड्राई फ्रूट लड्डू कैसे बनाते हैं?
NDTV
रक्षाबंधन बस आने वाला है. इस दिन तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाएंगी और खाई जाएंगी, लेकिन कई बार समय कम होने की वजह से घर पर मिठाई बनाना थोड़ा मुश्किल सा लगने लगता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. अगर आप मिठाई बनाने का सोच रहे हैं, तो 15 मिनट में तैयार होने वाले ये ड्राई फ्रूट लड्डू न सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करेंगे, बल्कि शरीर को भी कई तरह के फायदे पहुंचाएंगे.
इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. आप खजूर और किशमिश की मदद से आसानी से स्वादिष्ट और मीठे लड्डू बना सकते हैं.
देखिए वीडियो...
ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की विधि?
सामग्री:
- कटे हुए बादाम, काजू और अखरोट (1 कप)
- बीज निकले हुए खजूर (1 कप)
- किशमिश (2 बड़े चम्मच)
- देसी घी (1 से 2 छोटी चम्मच)
- इलायची पाउडर
बनाने का आसान तरीका क्या है?
- सबसे पहले एक पैन लें, उसे गैस पर रखकर देसी घी डालें और गरम कर लें.
- अब कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट को डालकर मीडियम आंच पर रखकर 2 मिनट तक भून लें.
- आपको एक बात का ध्यान रखना है, इन्हें ज्यादा नहीं भूनना है, बस हल्की खुशबू आने तक पकाएं.
- अब भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने रख दें.
- मिक्सी जार लें, उसमें सारे ड्राई फ्रूट्स को डालकर दरदरा पीस लें.
- ध्यान रखें, हल्का क्रंच रहने दें, इससे लड्डूओं का स्वाद बेहतर रहता है.
- अब फिर दुबारा उसी जार में खजूर और किशमिश डालकर दरदरा पीस लें.
- एक पैन में थोड़ा घी डालें और खजूर-किशमिश का मिश्रण डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- जब मिश्रण नरम और हल्का चिपचिपा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डाल दें.
- अब पैन में पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- गैस बंद कर दें और मिश्रण को 2 मिनट के लिए हल्का ठंडा होने दें.
- हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और मिश्रण से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
- तैयार लड्डुओं को कुछ मिनट के लिए सेट होने दें और फिर खाएं.
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में चाय और देसी स्नैक्स का मजा लेती दिखीं Jasmin Bhasin, शेयर की झलक
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rakhi, Rakhi Sweets Recipe, Dry Fruit Laddu, Dry Fruit Laddu Banane Ka Tarika, Dry Fruit Laddu Ingredients List