विज्ञापन

Raksha Badhan Special: घर में रखे चावल से बनाएं पेड़े, खोया-मावा की नहीं पड़ेगी जरूरत, देखें वीडियो

बिना मावा और खोया के बनाएं स्वादिष्ट चावल के पेड़े. जानें पूनम देवनानी की आसान रेसिपी, जिसमें चावल, दूध और नारियल से तैयार होती है शानदार मिठाई.

Raksha Badhan Special: घर में रखे चावल से बनाएं पेड़े, खोया-मावा की नहीं पड़ेगी जरूरत, देखें वीडियो
चावल के पेड़ कैसे होते हैं?
NDTV

अगर आप रक्षाबंधन, जन्माष्टमी या किसी खास मौके पर बिना मावा और बिना खोया की स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो चावल के पेड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इन्हें घर में मौजूद कुछ आसान सामग्री से तैयार किया जा सकता है. हाल ही में फेमस यूट्यूबर पूनम देवनानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चावल, दूध, मिल्क पाउडर और नारियल की मदद से ऐसे स्वादिष्ट पेड़े बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है.

देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री:

  • डेढ़ कटोरी चावल
  • दूध (1 कप दूध)
  • मिल्क पाउडर
  • चीनी (स्वादानुसार)
  • देसी घी (1-2 चम्मच)
  • नारियल का बुरादा
  • इलायची पाउडर

बनाने की विधि क्या है?

  1. चावल को 3 से 4 बार अच्छी तरह धो लें और सूती कपड़े पर लगभग 15 मिनट के लिए फैलाकर सुखा लें.
  2. कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर चावल को हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
  3. चावल ठंडे होने पर इन्हें बारीक पीसकर पाउडर बना लें.
  4. दूसरी कढ़ाई में दूध, मिल्क पाउडर और घी डालकर उबाल लें.
  5. अब इसमें चीनी और चावल का पाउडर मिलाएं.
  6. धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं.
  7. नारियल का बुरादा डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं.
  8. अंत में थोड़ा घी डालकर गैस बंद कर दें.
  9. मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हाथों से मनचाहे आकार के पेड़े बना लें और सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: टिफिन में खाना दोपहर तक हो जाता है ठंडा? बस 4 आसान ट्रिक्स रखें याद, घंटों रहेगा गर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peda Recipe, Poonam Devnani Masala Kitchen, Rice Recipe, Masala Kitchen, Raksha Bandhan Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com