Traditional Rajasthani Dessert: खाना खाने के बाद मीठा खाना भला किसे पसंद नहीं है. भारतीय, खासकर मीठा खाने के शौकीन इसे कभी भी खा सकते हैं. अगर आपका मन कुछ मीठा खाने का कर रहा है और आप वही पुरानी खीर या हलवा खाकर बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थान की स्पेशल 'लापसी'. राजस्थान में लापसी का मतलब सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि खुशियों का जश्न होता है. चाहे शादी हो, त्योहार हो या कोई शुभ काम, लापसी के बिना राजस्थान का खाना अधूरा माना जाता है. हाल ही में हमें geetas_cooking के इंस्टाग्राम पेज पर ये रेसिपी मिली.

कैसे बनाएं राजस्थान की लापसी- (How To Make Rajasthani Laapsi At Home)
सामग्री-
- 250gm गेहूं का दलिया
- 250gm देसी घी
- 250gm गुड़
- तीन गुना पानी
- काजू बादाम इलायची
- पिस्ता किशमिश
विधि-
- दलिया को अच्छे से भूनें- सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही या प्रेशर कुकर लें. इसमें घी डालें और जब घी पिघल जाए, तो दलिया डाल दें. अब आपको इसे धीमी आंच पर तब तक भूनना है जब तक कि इसका रंग हल्का सुनहरा (Golden Brown) न हो जाए और इसमें से सौंधी-सौंधी खुशबू न आने लगे.
- गर्म पानी- जब दलिया भून जाए, तो इसमें धीरे-धीरे गर्म पानी डालें. ध्यान रहे, पानी हमेशा गर्म ही डालें, इससे लापसी खिली-खिली बनती है. इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दलिया नरम न हो जाए.
- मिठास- जब दलिया अच्छी तरह गल जाए और सारा पानी सोख ले, तब इसमें गुड़ पहले से गरम किया इसमें डालें.
- ड्राई फ्रूट्स- आखिर में इसमें कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालें. ऊपर से गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डालें और अच्छे से मिलाएं. बस, आपकी गर्मागर्म राजस्थानी लापसी तैयार है!
क्यों खास है लापसी?
लापसी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह 'लाइट' होती है. जहां मैदे वाली मिठाइयां पेट भारी कर देती हैं, वहीं दलिया से बनी लापसी आसानी से पच जाती है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, यह हर किसी को पसंद आती है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं मार्केट जैसी स्वादिष्ट शिकंजी, नोट करें रेसिपी
Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं