प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. हर कोई यही सोच रहा है कि अब कैसे खाने में स्वाद लाएं, क्योंकि बिना प्याज के तो सब अधूरा ही लगता है. दिल्ली में प्याज की कीमत 70 से 80 रुपए किलो हो गई है, जिस वजह से कई डिशो में प्याज का इस्तेमाल धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. नतीजतन घर पर खाना बनाने से पहले भी एक अलग परेशानी है कि आखिर ऐसा क्या बनाएं जो बिना प्याज के भी वैसा ही स्वाद ले आए और सबको पसंद आए. प्याज किसी भी डिश का एक मेन इंग्रीडिएंट होता है, जो न केवर करी को गाढ़ा करता है बल्कि एक अलग स्वाद भी देता है. खासतौर से पनीर और चिकन जैसी डिश में. लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप बिना प्याज के भी अपनी सब्जी में वैसा ही स्वाद ला सकते हैं, तो क्या आपको यकीन होगा? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि आपके ही किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो प्याज को रिप्लेस कर के आपके खाने को उसके बिना ही स्वादिष्ट बना सकती हैं. तो आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें, जिनकों आप प्याज की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
बिना प्याज के ग्रेवी को थिक और टेस्टी बनाने के तरीके ( Without Onion Gravy)
1. मलाईदार दही और क्रीम
आप दही और क्रीम के साथ भी अपनी डिश के स्वाद को बढ़ा सकते हैं और इसके लिए आपको प्याज की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. टेस्ट से समझौता किए बिना अपनी ग्रेवी को बेहतरीन टेस्ट देने में ये दोनों ही आपकी मदद करेंगे. क्रीम और दही दोनों ही आपकी ग्रेवी में एक थिकनेस के साथ एक रिच टेस्ट भी जोड़ती हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

2. मूंगफली पेस्ट
प्याज का कुरकुरापन याद आ रहा है? कोई चिंता नहीं! अपनी ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए कुछ मूंगफली लें और उन्हें पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें और अपनी डिश में एक स्वादिष्ट पौष्टिक स्वाद जोड़ें. मूंगफली का पेस्ट किसी भी ग्रेवी में एक अलग सा नटी फ्लेवर जोड़ देता है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
3. काजू पेस्ट
मूंगफली नहीं मिल रही? कोई बात नहीं! इसकी जगह आप काजू के पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. काजू पेस्ट किसी भी ग्रेवी में एक रिचनेस और स्मूदीनेस जोड़ता है, इसके साथ ही इसका स्वाद किसी भी ग्रेवी को बढ़ाने में मदद करता है. अगर आपके पास काजू नहीं है, तो आप बादाम के पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में 20 साल के दिखने लगेंगे आप, आज से ही डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, झुर्रियां हो जाएंगी गायब
4. टमाटर
जब प्याज के बिना स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने की बात आती है तो टमाटर आपके सबसे अच्छे दोस्त साबित होते हैं. कुछ पके टमाटरों को उबालें, छीलें और उन्हें पीस कर एक स्वादिष्ट पेस्ट बना लें. इसमें मसालों को मिलाएं और आपके पास एक बेहतरीन ग्रेवी बनकर तैयार हो जाती है.

5. बेसन
बेसन को कम मत समझिए! ग्रेवी में एक बेहतरीन टेक्सचर और गाढ़ापन लाने के लिए बस कुछ चम्मच भुना हुआ बेसन लेना है और उसको ग्रेवी में मिलाना है, यह एक थिकनेस देने के साथ ही इसको स्वादिष्ट भी बना सकता है. बस टमाटरों और मसालों को भूनते समय इसे मिला दीजिए, और देखें कि यह सॉस को गाढ़ा कर देता है.

इन ऑपशन्स के साथ आप बिना प्याज के भी टेस्टी खाना बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं