विज्ञापन

Pressure Cooker Tips: सीटी कम तो दाल कच्ची, ज्यादा तो पेस्ट! जानिए होटल जैसा स्वाद पाने के लिए कौन सी दाल में कितनी सीटी कराएं?

How To Cook Dal: घर में जब हम दाल बनाते हैं तो अक्सर या तो कच्ची रह जाती है या बिल्कुल पक कर पेस्ट बन जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस आर्टिकल में जानें किस दाल में कितनी सीटी कराना चाहिए.

Pressure Cooker Tips: सीटी कम तो दाल कच्ची, ज्यादा तो पेस्ट!  जानिए होटल जैसा स्वाद पाने के लिए कौन सी दाल में कितनी सीटी कराएं?
Perfect Dal Cooking Tips: कुकर में बनाते हैं दाल, तो जान लें कितनी सीटी कराएं. (AI Generated Image)

Pressure Cooker Guide For Cooking Dal: हर भारतीय घर में लगभग हर दिन दाल बनाई और खाई जाती है. दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स भी माना जाता है. लेकिन क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कुकर की सीटी बजती जा रही है, लेकिन जब ढक्कन खोलो तो दाल या तो पत्थर जैसी सख्त निकलती है या फिर बिल्कुल हलवा बन जाती है? अगर हां, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको परफेक्ट दाल बनाने का सही तरीका बता रहे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कौन सी दाल में कितनी सीटी कराएं. 

किस दाल में कितनी सीटी कराना सही- (How many whistles are right for dal)

​1. अरहर (तुअर) दाल- 

  • ​अरहर की दाल हर घर की जान है. इसे बनाने का सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  • कितनी सीटी- अगर भिगोई हुई है, तो 2 से 3 सीटी काफी हैं.
  • ​प्रो टिप- पहली सीटी तेज आंच (High Flame) पर आने दें, उसके बाद गैस धीमी करके 1-2 सीटी और लगवाएं. इससे दाल अंदर तक गल जाएगी.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

​2. मूंग दाल- 

  • ​मूंग की दाल सबसे जल्दी बनती है. इसे ज्यादा सीटी की जरूरत नहीं होती, वरना यह तुरंत 'पेस्ट' बन जाती है.
  • ​कितनी सीटी- सिर्फ 1 से 2 सीटी.
  • टिप- जैसे ही दूसरी सीटी आने वाली हो, गैस बंद कर दें और कुकर को अपने आप ठंडा होने दें.

​3. चना दाल- 

  • चना दाल थोड़ी सख्त होती है और इसे गलने में समय लगता है. इसे बिना भिगोए बनाना आपके कुकर की गैस और समय दोनों बर्बाद करेगा.
  • ​कितनी सीटी- इसे कम से कम 1 घंटा भिगोएं. इसके बाद मध्यम आंच पर 4 से 5 सीटी की जरूरत पड़ती है.
  • ​टिप- दाल पकाते समय इसमें एक चुटकी तेल डाल दें, इससे दाल का पानी सीटी से बाहर नहीं आएगा.

​4. उड़द और राजमा- 

  • ​साबुत उड़द या राजमा जैसी भारी चीजों को गलने के लिए ज्यादा मेहनत चाहिए.
  • ​कितनी सीटी- रात भर भिगोने के बाद भी इन्हें 6 से 7 सीटी की जरूरत होती है. पहली दो सीटियों के बाद गैस को बिल्कुल सिम (Low) कर दें और 15 मिनट तक पकने दें.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 50 रुपये के आम से घर पर बनाएं किलो भर अमचूर पाउडर, जानें तरीका

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com