विज्ञापन

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल का IPL में तहलका, तोड़ दिया धोनी का महारिकॉर्ड

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Updates: आईपीएल 2026 के 35वें मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. केएल राहुल ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: केएल राहुल का IPL में तहलका, तोड़ दिया धोनी का महारिकॉर्ड
Delhi Capitals vs Punjab Kings LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Updates

DC vs PBKS LIVE Score, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. पथुम निसांका के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा है. इस समय क्रीज पर केएल राहुल और नीतीश राणा मौजूद हैं, बता दें कि पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन से हार का सामना करने वाली दिल्ली के लिए वापसी की राह काफी चुनौतीपूर्ण होगी. इसके लिए उसके ज्यादातर खिलाड़ियों को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा.  छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ दिल्ली फिलहाल अंकतालिका के छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है. उनका एकमात्र अंक तब गया था जब कोलकाता में मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

(LIVE SCORECARD)

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दिल्ली को करना होगा कमाल

दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी में अस्थिरता रही है.  केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने कुछ पारियों में योगदान दिया है, लेकिन पूरी टीम एक साथ प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया है. कप्तान अक्षर पटेल से भी उम्मीद की जा रही है कि वह बल्ले और रणनीति दोनों में अधिक जिम्मेदारी निभाएं. पिछले मैच में उनके कुछ निर्णयों पर भी सवाल उठे हैं, खासकर गेंदबाजी बदलावों को लेकर. विस्फोटक अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने कामचलाऊ गेंदबाज नितीश राणा को लगातार इस्तेमाल किया, जो असरदार साबित नहीं हुआ. दिल्ली का क्षेत्ररक्षण भी चिंता का विषय रहा है। टीम ने कुछ मैचों में स्टंपिंग के मौके गंवाए, रन-आउट में गलतियां कीं और आसान कैच छोड़े, जिसका उसे काफी नुकसान हुआ है. बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजी इकाई अपेक्षाकृत बेहतर रही है, लेकिन शानदार लय में चल रहे पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए उसमें अधिक आक्रामकता की जरूरत है.

पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में

पंजाब किंग्स की टीम इस समय पूरी लय में नजर आ रही है. उन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर, सात विकेट पर 254 रन, बनाया. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 211 रन बनाकर शानदार फॉर्म दिखाया है और तेज शुरुआत दी है.  कप्तान श्रेयस अय्यर भी 208 रन के साथ बेहतरीन लय में हैं। इसके अलावा प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी क्रमशः 211 और 223 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी को गहराई और आक्रामकता दी है. प्रियांश अपने घरेलू मैदान में एक और दमदार पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में भी पंजाब संतुलित नजर आई है, जहां अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाक और जेवियर बार्टलेट ने लगातार योगदान दिया है. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स इस मुकाबले में स्पष्ट रूप से प्रबल दावेदार हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए कोई भी गलती करने से बचना होगा.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच क्या असर दिखाएगी

यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, और यहां बाउंड्री भी छोटी होती हैं. इसलिए, एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.  हालांकि, यह एक दिन का मैच है, इसलिए दूसरी पारी में ओस कोई खास भूमिका नहीं निभाएगी. टॉस का फैसला काफी अहम साबित हो सकता है.


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com