एक बार एक आलू ने भिंडी को फोन करके कहा-I Love You..!
भिंडी को आया बहुत गुस्सा, उसने आलू को बहुत खरी खोटी सुनाई..!!
बोली-----
तुम इतने मोटे और सस्ते, मैं इतनी स्लिम और सेक्सी..!!
आलू का तो बस दिल ही टूट गया..! तब से, फिर आलू ने इतनी सब्ज़ियों से दोस्ती की आप खुद
देख सकते हैं..!
- आलू - गोभी
- आलू - बैगन
- आलू - शिमला मिर्ची
- आलू - पालक
- आलू - मटर
- आलू - छोले
- आलू - मेथी
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तब से भिंडी अकेली रह गई है. जी हां वही आलू जिसे लोग सब्जियों का राजा मानते हैं. अक्सर देखा जाता है कि जब घर में कोई सब्जी नहीं होती तो लोग आलू की सब्जी बना लेते हैं. आलू का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है जो ज्यादातर लोगों की पसंदीदा डिश होती है. आलू के पराठे हो, पकौड़े हो या फिर आलू की सब्जी इस सब्जी को अलग-अलग व्यंजनो में अलग-अलग तरीकों से इसका इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी तो सब्जी इस पर तो हमारे यहां गाने भी बन चुके हैं. इस आलू को हमने सभी सब्जियों के साथ मिलाकर खाया है जिसे हमने अपने दिलों में सजाया है क्या आपको पता है कि ये आलू अपना नही पराया है.
आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी लेकिन भारतीयों की पसंदीदा सब्जी आलू का जन्म इंडिया में नही हुआ था. तो आइए जानते हैं कि आलू सबसे पहले कहा से आया था.
आलू का इतिहास ( History of Potato)
आलू का इतिहास काफी पुराना और रोचक है. दक्षिण अमेरिका के पेरू में करीब सात हजार साल से इसकी खेती होती आ रही है. आलू की खेती सबसे पहले मध्य पेरू में शुरू हुई थी. उस समय वहां आलू का नाम 'कामाटा' और 'बटाटा' था. स्पेन 16वीं सदी में इसे यूरोप लेकर आया, जहां इसका नाम 'पोटैटो' रखा गया. कहते हैं कि कोलम्बस जब दुनिया की यात्रा में निकला तो अपने साथ आलू लेकर निकला. लेकिन भारत में आलू को यूरोपीय और डच व्यापारी अपने साथ 15 वी शताव्दी में भारत लेकर आए थे. यहां ईस्ट इंडिया कंपनी ने आलू के बिजनेस में अपना फायदा देखा और 18 वी सदी में भारत में इसकी खेती शुरू हो गई. खेतो में अब आलू की ही फसल नज आने लगी थी. भारतीय लोगों ने भी आलू को खूब पसंद किया और इससे अलग-अलग तरह की डिश बनाने लगे. ब्रिटिशर्स जब कलक््ता में थे तो हर बंगाली डिश में आलू का इस्तेमाल किया जाने लगा और इसे फाइनल टच दिया नवाब वाजिद अली शाह ने. जब नवाब लखनऊ से कोलकाता पहुंचे तो उनके शाही खानसामे ने आलू को शाही पकवानो में शामिल किया. और तब से सिर्फ कलकत्ता में ही नहीं भारत कि हर कोने में कई डिश में आलू का कब्जा हो गया.
आलू का इतिहास | जानिए कैसे मीलो लंबा सफर तय कर भारत पहुंचा आलू | History of Potato
आलू की किस्में ( Types of Potato )
शुरुआत में इसकी तीन किस्में थीं - पहली किस्म के आलू का नाम फुलवा था, जो मैदानी इलाकों में उगता था। वहीं, दूसरे का नाम गोला था, क्योंकि वो आकार में गोल होता था और तीसरे आलू का नाम साठा था, क्योंकि वो 60 दिन बाद उगता था. लेकिन आज दुनियाभर में आलू की 4,000 से अधिक किस्में हैं. आलू उत्पादन में चीन और रूस के बाद भारत का नंबर आता है. भारत में आलू उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यो में प्रमुख रुप से उगाया जाता है.
आलू की खासियत ( Potato Benefits)
आलू की खासियत की बात करें तो इसमें 70% पानी और 20% कार्बोहाइड्रेट होता है. इसके अलावा आलू में विटामिन सी, पोटैशियम,कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी6 और फाइबर भी पाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं